{"_id":"5f329c2b0aeffc4bdd7e9e74","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-tests-negative-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिवराज ने दी कोरोना को मात, ट्वीट कर कहा- जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम शिवराज ने दी कोरोना को मात, ट्वीट कर कहा- जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
Tue, 11 Aug 2020 06:56 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से उबर चुके हैं। सीएम चौहान ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण संबंधी उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 61 वर्षीय चौहान के 25 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्हें पांच अगस्त को निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी और उसके बाद वह घर पर ही पृथकवास में थे।
विज्ञापन
चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं कल तक पृथकवास में रहूंगा। मैं डॉक्टरों, नर्सों और पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आप सभी शुभचिंतकों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की, इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।’
विज्ञापन
मेरी #COVID19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन विज्ञापन
डॉक्टर्स की सलाह पर मैं कल तक आइसोलेशन में रहूंगा।
मैं डॉक्टर्स नर्सेज़ और पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
आप सभी शुभचिंतकों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की, इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2020
चौहान तीन अगस्त को कोरोना वायरस परीक्षण में फिर से संक्रमित मिले थे। हालांकि उनका इलाज कर रहे चिरायु अस्पताल ने कहा था कि मुख्यमंत्री को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देश के तहत छुट्टी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए सभी लोग करा लें टेस्ट
