मध्य प्रदेशः मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए सभी लोग करा लें टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मेरी दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रथम टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद से ही मैं होम आइसोलेशन में हूं। आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं आप सभी कोरोना टेस्ट करा लें।'
आज मेरी दूसरी #COVID19 टेस्ट रिपोर्ट #पॉज़िटिव आई है।
विज्ञापन
प्रथम टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद से ही मैं होम आइसोलेशन में हूँ।
आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं आप सभी #COVID19 टेस्ट करा लें।विज्ञापन विज्ञापन— Vishvas Sarang (@VishvasSarang) August 9, 2020
बता दें कि विश्वास सारंग मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री और विधायक भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, सीएम शिवराज को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह सात दिनों के लिए होम आइसोलेशन में हैं।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, मंत्री तुलसी सिलावट, संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अरविंद सिंह भदौरिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई थी।
