फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh chouhan holds Public rally in Barwani Slams Congress and Kamal Nath

MP News: बड़वानी में कांग्रेस पर बरसे सीएम शिवराज, बोले- गरीबों की योजनाएं बंद करने के लिए माफी मांगें कमलनाथ

Sat, 14 Jan 2023 07:02 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 14 Jan 2023 07:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में हाल में हुई इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही सीएम चौहान ने बड़वानी के लोगं को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh chouhan holds Public rally in Barwani Slams Congress and Kamal Nath
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए शनिवार को बड़वानी और सेंधवा में चुनाव प्रचार किया। पहले वे बड़वानी गए, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसके बाद वह सेंधवा भी गए। बड़वानी में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पार्टी पर तो हल्ला बोला ही, साथ ही अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए हाल ही में इंदौर में हुई इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों के निवेश की घोषणा को भी भुनाया। मुख्यमंत्री ने आमसभा में बताया कि इस इन्वेस्टर्स समिट से मध्यप्रदेश में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बड़वानी की सभा में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और कमलनाथ पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस को सीख देते हुए कहा कि कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ना, जनता से माफी मांगो, यहां सड़क में गड्ढा नहीं, गड्ढों में सड़क है। सीवेज सिस्टम के लिए पूरी सड़क ही खोद दी। सीवेज के लिए पैसा भेजा, लेकिन काम ही नहीं किया। शिवराज ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया। चौहान ने कहा कि कमलनाथ आप भी माफी मांगो, आपने गरीबों की योजनाएं बंद कर दी थीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का छलावा किया और युवाओं को बेरोजगार कर दिया। कांग्रेस ने प्रदेश के मेरे भांजे-भांजियों से दिए हुए लैपटॉप वापस ले लिया और मुख्यमंत्री मेधावी योजना को बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने बड़वानी जिले के लोगों से कहा कि सीएम जनसेवा अभियान के दौरान बड़वानी के सात हजार लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़े गए हैं। इसके बाद भी यदि कोई छूट गया होगा तो उसे भी जोड़कर उसका राशन कार्ड चालू कर देंगे।
 

बड़वानी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाएंगे...
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बड़वानी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाएंगे। हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों के साथ ही बड़वानी शहर का पूरा विकास करेंगे। आप नगरपालिका में भाजपा की सरकार बनाइए, बड़वानी की सभी सड़कें हम बना देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बड़वानी की अवैध कालोनियों को वैध करने और जो कालोनियां पहले से वैद्य हैं, उनमें सड़क, बिजली, पानी की समस्या का पूर्ण समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि बड़वानी में जहां भी मां नर्मदा का पानी नहीं पहुंचा है, वहां तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा।

बड़वानी नगरपालिका अध्यक्ष के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि बड़वानी नगरपालिका की कांग्रेस की अध्यक्ष पिछले पांच वर्षों में एक बार भी उनसे मिलने नहीं आईं। बता दें कि बड़वानी के झंडा चौक पर होने वाली इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed