फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj said Shri Ram museum to be built in Bhopal should become the center of tourist attraction

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज बोले भोपाल में बनने वाला श्रीराम संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनें

Wed, 06 Jul 2022 06:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 06:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल में भगवान श्रीराम का संग्रहालय बनाया जाएगा। इसे पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के रूप में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj said Shri Ram museum to be built in Bhopal should become the center of tourist attraction
सीएम शिवराज सिंह चौहान तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल में भगवान श्रीराम का संग्रहालय बनाया जाएगा। इसे पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
भोपाल में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा भगवान श्रीराम और उनके आदर्शों से युवा वर्ग को अवगत कराने के प्रयास सराहनीय है। भगवान श्रीराम और मानस के प्रसंग पर आधारित संग्रहालय का निर्माण प्रतिष्ठान के परिसर में किया जाएगा, जो निश्चित ही एक आकर्षक और प्रेरक स्थल के रूप में पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय को इस तरह से विकसित किया जाना चाहिए, जिससे भोपाल आने वाले पर्यटक भी इसे देखने अवश्य आएं। प्रतिष्ठान की निबंध स्पर्धा से भगवान श्रीराम के जीवन, अयोध्या प्रसंग और आदर्शों की जानकारी देने और विजेताओं को राम जन्म स्थली अयोध्या के भ्रमण की योजना प्रशंसनीय है। राज्य शासन द्वारा प्रतिष्ठान के कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।  
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री चौहान इस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय के अवलोकन से विद्यार्थियों को श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात करने में आसानी होगी। इस संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रतिष्ठान को आवश्यक वित्तीय सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने जानकारी दी कि समाज में समरसता के प्रसार के लिए रामचरित मानस के ज्ञान का प्रसार किया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग और शिक्षण केन्द्रों में तुलसी मानस के प्रचार-प्रसार के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा और संस्कृति विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर को जानने के लिए प्रतियोगिता की जा रही है। प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में हिंदी विषय में सुंदरकांड के शिक्षण की शुरूआत हुई है। रामचरित मानस और अयोध्या प्रसंग से संबंधित अध्याय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की कार्यवाही भी प्रचलित है। प्रतिष्ठान द्वारा संभाग स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की भागीदारी से कार्यशालाएं हो रही हैं। भारत सरकार द्वारा तुलसी मानस प्रतिष्ठान में श्रीराम संग्रहालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया संचालित है। इसके लिए राज्य शासन से सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed