{"_id":"5f27f73a8ebc3e63bb10a71d","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-covid-19-report-again-positive-will-remain-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज की कोविड-19 रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई, अस्पताल में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज की कोविड-19 रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई, अस्पताल में ही रहेंगे
Mon, 03 Aug 2020 05:08 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में सीएम शिवराज (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से पिछले कुछ दिनों में कई बड़े नेता संक्रमित हुए हैं। इनमें पिछले नौ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से चौहान अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को एक बार फिर से उनकी जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में बिताने होंगे। मुख्यमंत्री भोपाल स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 25 जुलाई से भर्ती हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री चौहान की कोविड-19 जांच रिपोर्ट सोमवार को फिर से पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुख्यमंत्री को कुछ और दिन अस्पताल में ही रहना होगा।’
विज्ञापन
रविवार रात को चौहान ने ट्वीट किया था, ‘आज अस्पताल में मेरा नौंवा दिन है। मैं स्वस्थ हूं, कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। रविवार सुबह कोरोना वायरस जांच के लिए मेरा नमूना लिया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आई तो कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’
चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आज जारी बुलेटिन के अनुसार के अनुसार चौहान की कोविड-19 की रविवार को कराई गई रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है।
