फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM said criminals will not be spared in Bhopal, miscreants molesting girl in Satna beat up family

Madhya Pradesh: भोपाल में सीएम बोले अपराधियों को नहीं बख्शेंगे, सतना में लड़की को छेड़ रहे बदमाशों ने परिवार को पीटा

Mon, 13 Jun 2022 09:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 09:39 AM IST
सार

सतना में युवती से छेड़छाड़ के बाद बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमला छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM said criminals will not be spared in Bhopal, miscreants molesting girl in Satna beat up family
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में एक लड़की से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर परिवार की महिलाओं-बच्चों को लाठियों से पीटा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया गया था, इस पर सीएम शिवराज ने कहा था कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सतना के एक वाटर पार्क की है। बता दें कि भीषण गर्मी से जूझ रहे सतना में इन दिनों लोगों की पसंदीदा जगह में से एक वाटर पार्क है। रविवार को कुछ लड़कियां अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने और एन्जॉय करने के इरादे से आई थीं, लेकिन वाटर पार्क में कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंग आकर लड़कियों ने परिजनों को शिकायत की। जब परिजनों ने विरोध किया तो मनचलों ने बहस शुरू कर दी। भीड़ देख वे चुपचाप चले गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद ही मनचलों ने फोन कर अपने कुछ साथियों को पार्क में इकट्ठा कर लिया। कुछ के हाथ में लाठियां थीं। योजना बनाकर बदमाशों ने विरोध करने वाले लोगों पर हमला कर दिया। महिलाओं-बच्चों से भी मारपीट की गई। खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल के टीटी नगर इलाके में शनिवार को छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया, जिससे उसे 118 टांके आए। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed