फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM inaugurates MP 108 Sanjeevani Ambulance, Shivraj said this is a campaign to save lives of sick people

मध्य प्रदेश: सीएम ने MP 108 संजीवनी एंबुलेंस का लोकार्पण किया, शिवराज बोले यह बीमार व्यक्ति का जीवन बचाने का अभियान है

Fri, 29 Apr 2022 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Apr 2022 02:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड भोपाल में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में 108 संजीवनी एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस और एमपी 108 संजीवनी ऐप का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM inaugurates MP 108 Sanjeevani Ambulance, Shivraj said this is a campaign to save lives of sick people
सीएम ने 108 संजीवनी एंबुलेंस का लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड भोपाल में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में 108 संजीवनी एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीमार व्यक्ति के जीवन बचाने का अभियान है
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई गंभीर बीमार व्यक्ति फोन करता है तो यह एंबुलेंस तुरंत पहुंच जाती है और उसे अस्पताल पहुंचाती है। समय पर इलाज मिल जाता है। तो जिंदगी बचाई जा सकती है। 108 संजीवनी एंबुलेंस बीमार जनता का जीवन बचाने का अभियान है। यह संजीवनी बूटी की तरह काम करती है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 108 संजीवनी एंबुलेंस से मरीज सरकारी अस्पताल तो जा ही सकते हैं, लेकिन अब यह एंबुलेंस आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में भी मरीजों को लेकर जाएंगी। मरीज कॉल करेंगा, एंबुलेंस तत्काल हाजिर हो जाएगी। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। प्रदेश में आयुष्मान योजना से जुड़े 2 करोड़ 82 लाख नागरिकों के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी लोग ध्यान रखें, यह सिर्फ नौकरी नहीं है, आप मरीजों के लिए भगवान हैं। सभी जिले में 2-2 दिन के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जहां कैंसर, ह्दय, किड़नी जैसी गंभीर बीमारियों का परीक्षण और उपचार किया जाएगा।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना संकट पर जीत दर्ज की है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुद्ढ़ बनाया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस समय पर पहुंचकर कई जिंदगियों को बचाने का काम करती है। प्रदेश में एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 2052 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में  एमपी 108 संजीवनी ऐप का भी लोकार्पण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed