फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Chhindwara mayor's property is three lakh rupees, know who is the richest among the mayors who came after winning the election

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा महापौर की संपत्ति तीन लाख रुपये, जानें चुनाव जीतकर आए महापौरों में कौन कितना रईस

Mon, 18 Jul 2022 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 10:55 PM IST
सार

चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी संजय शुक्ला चुनाव हार गए हैं। उनकी संपत्ति 170 करोड़ रुपये बताई गई थी। वहीं आर्थिक रूप से सबसे कमजोर छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम अहाके चुनाव जीत गए। उनकी कुल संपत्ति तीन लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chhindwara mayor's property is three lakh rupees, know who is the richest among the mayors who came after winning the election

विस्तार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजों के बाद रोचक एनालिसिस सामने आया है। चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी संजय शुक्ला चुनाव हार गए हैं। उनकी संपत्ति 170 करोड़ रुपये बताई गई थी। वहीं आर्थिक रूप से सबसे कमजोर छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रम अहाके चुनाव जीत गए। उनकी कुल संपत्ति तीन लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव जीतकर आए महापौरों में सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक सतना के योगेश ताम्रकार हैं, उनकी कुल संपत्ति 22 करोड़ से ज्यादा की है। चलिए यहां हम जानते हैं कि किस महापौर के पास कितनी संपत्ति है। 
विज्ञापन


सतना नगर निगम से जीते बीजेपी के उम्मीदवार 58 वर्षीय योगेश ताम्रकार ग्रेजुएट हैं। वे विन्ध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। योगेश की कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 18 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 7 करोड़ 39 लाख की चल संपत्ति है। योगेश ताम्रकार और उनकी पत्नी के पास करीब 7 करोड़ कीमत के विभिन्न कंपनियों में शेयर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सागर से बीजेपी की उम्मीदवार 59 वर्षीय संगीता तिवारी ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है। संपत्ति के मामले में देखें तो उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 83 लाख 38 हजार रुपये की है। जबकि उनके पति सुशील तिवारी के पास 11 करोड़ 56 लाख है। सुशीला अर्थशास्त्र से एमए हैं।


नतीजों के बाद चौंकाने वाली सीट सिंगरौली पर जीतीं रानी अग्रवाल 12वीं पास हैं। रानी ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की है। रानी अग्रवाल की परिवार सहित करोड़ों की संपत्ति है। उनके परिवार की अचल संपत्ति 1.03 करोड़ और परिवार की चल संपत्ति 6.04 करोड़ रुपये है। 


जबलपुर नगर निगम से जीतकर आने वाले कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह की उम्र 50 साल है। वे बीकॉम हैं और उनकी कुल संपत्ति 4.90 करोड़ रुपये है।


भोपाल से बीजेपी की मालती राय ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उनकी उम्र 58 साल है। वे करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। राय एमए और बीएड हैं। पिछले दो पार्षद का चुनाव हार चुकी थीं।


इंदौर से बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव की उम्र 41 साल है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वे पेशे से एडवोकेट हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 25 लाख रुपये है।


उज्जैन नगर निगम महापौर का चुनाव जीतने वाले बीजेपी के मुकेश टटवाल की कुल चल-अचल संपत्ति 66 लाख रुपये की है। इसमें कुल चल सपंत्ति करीब 25 लाख और अचल संपत्ति 40 लाख रुपये की है। उनकी उम्र 45 साल है। बीए पास हैं और लेबर कांट्रेक्टर का काम करते हैं।


खंडवा से जीतकर आने वाली अमृता यादव की उम्र 40 साल है। वे एमए हैं और गृहणी हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 25 लाख रुपये है। 


बुरहानपुर से जीतकर आने वाली बीजेपी की माधुरी पटेल की उम्र 54 साल है। वे यहां से पहले भी महापौर रह चुकी हैं। उनकी संपत्ति करीब 15 लाख रुपये है। पटेल बीए पास हैं।


ग्वालियर से कांग्रेस की उम्मीदवार 49 वर्षीय शोभा सिकरवार पीएचडी होल्डर हैं। उनकी कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है। 


छिंदवाड़ा से जीतकर आने वाले कांग्रेस के विक्रम अहाके फिलहाल सबसे युवा महापौर हैं। उनकी उम्र सिर्फ 31 साल है और वे ग्रेजुएट हैं। अहाके का पेशा कृषि है और उनकी कुल संपत्ति 3 लाख रुपये है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed