मध्य प्रदेश: साइबर तहसील बनाने को कैबिनेट की मंजूरी, कहीं से भी हो सकेगा नामांतरण के लिए आवेदन
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने साइबर तहसील बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे नामांतरण की राह आसान होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार ने तय किया कि 25 नवंबर को आगर में 550 मेगावाट, शाजापुर में 450 मेगावाट, नीमच में 500 मेगावाट के सोलर प्लांट का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही 25 नवंबर से राज्य में ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों और आम लोगों को जोड़कर बिजली बचाने से जुड़ी जानकारी के बारे में जागरुकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय #CabinetDecisions #MadhyaPradesh
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Nov 2021
टंट्या मामा के बलिदान दिवस के लिए दो यात्राएं निकलेंगी
कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आजादी के 75वें महोत्सव के अंतर्गत 4 दिसंबर को पातालपानी में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर दो यात्राएं 27 नवंबर से निकाली जाएगी। पहली यात्रा टंट्या मामा की जन्मस्थली पंधाना के बड़ौदा अहीर गांव से और दूसरी यात्रा सैलाना से शुरू होगी और विभिन्न जिलों से होते हुए धार होकर इंदौर पहुंचेगी। सभी स्थानों पर टंट्या मामा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि, वक्ताओं के भाषण होंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रभारी मंत्रियों को रुट की समीक्षा करने और जिलों में यात्रा की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 23 Nov 2021
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम पंचायत राजस्वराज संशोधन अध्यादेश 2021 के तहत पंचायत के जो पूर्व में चुनाव हुए थे, उन्हीं के आधार पर सरपंच, पंच, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के चुनाव कराने का फैसला किया गया है। इस संबंध में जारी अध्यादेश का अनुसमर्थन कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके तहत कमलनाथ सरकार के फैसले को पलटा गया है। नई व्यवस्था के तहत पहले जिस आधार पर चुनाव हुए थे, उसी के अनुसार अब पंचायत चुनाव होंगे।
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 23 Nov 2021
पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश
डॉ. मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम से होगा। इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव बनाने को कहा है।
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 23 Nov 2021
मंत्रियों को 25 दिसंबर से पहले समीक्षा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से 25 दिसंबर तक अपने-अपने विभागों, जिलों की समीक्षा करने को कहा है। उनसे कहा गया है कि वे विकास कार्यों की समीक्षा करें। 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक गुड गवर्नेंस के तहत जनता को दी जाने वाली सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में खाद की उपलब्धता और कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
