{"_id":"5fcf1a22f387944f3014660a","slug":"madhya-pradesh-bride-coronavirus-positive-in-satna-barati-returned-without-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: फेरे होते ही आई दुल्हन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, बाबुल के घर ही अटकी बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: फेरे होते ही आई दुल्हन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, बाबुल के घर ही अटकी बिटिया
Tue, 08 Dec 2020 11:47 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दुल्हन की खुशियों में कोरोना ने खलल डाल दिया। हुआ यूं कि सतना जिले के बाबूपुर गांव में फेरे के बाद दुल्हन की विदाई से पहले उसके कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। मजबूरन बारात को बगैर दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, बाबूपुर में चार दिसंबर को 42 लोगों का कोरोना परीक्षण के लिए रेंडम नमूना एकत्रित किया गया था। इसका मकसद इलाके में कोरोना संक्रमा का पता लगाना था। जिन लोगों का नमूना एकत्रित किया गया था, उसमें एक युवती भी शामिल थी। इस युवती की छह दिसंबर को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
संपन्न हो चुकी थी सारी रस्में
छह दिसंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात बाबूपुर पहुंची। शादी समारोह संपन्न हुआ और वर-वधु ने रात में फेरे समेत सारी रस्में भी पूरी कीं। इसके बाद सात दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह बाबूपुर गांव पहुंची और दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मच गया हड़कंप
दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही शादी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुल्हन को होम आइसोलेट किया गया। वहीं, शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद भी बारात को दुल्हन लिए बगैर ही लौटना पड़ा।
