{"_id":"62e17560e22a01202c17adc3","slug":"madhya-pradesh-bodies-of-three-sisters-found-hanging-from-tree-in-khandwa-police-are-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: खंडवा में पेड़ से लटके मिले तीन बहनों के शव, पुलिस पता लगा रही आत्महत्या है या मामला कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: खंडवा में पेड़ से लटके मिले तीन बहनों के शव, पुलिस पता लगा रही आत्महत्या है या मामला कुछ और
Wed, 27 Jul 2022 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:58 PM IST
सार
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन
तीन सगी आदिवासी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा में तीन सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटघट का है। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सोनू कॉलेज में पढ़ती थी। सावित्री की शादी हो गई थी और ललिता सबसे छोटी थी। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका है। वे भामगढ़ गांव के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थीं। परिवार में मां के अलावा कुल 8 लोग थे। इनमें 5 बहनें और तीन भाई हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने रात को खाना खाया और सो गए। इसी बीच तीनों बहन रात को घर से निकलीं और दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा। सिंह ने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।