{"_id":"61f914d67fbbe967b10bc615","slug":"madhya-pradesh-board-examinations-will-be-held-from-february-17-school-education-minister-inder-singh-parmar-said-examinations-will-be-held-only-on-the-time-table-issued-by-the-board-of-secondary-education","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 17 फरवरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले-माध्यमिक शिक्षा मण्डल के जारी टाइम टेबल पर ही होगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 17 फरवरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले-माध्यमिक शिक्षा मण्डल के जारी टाइम टेबल पर ही होगी परीक्षाएं
Tue, 01 Feb 2022 04:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित टाइम टेबल पर ही होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद अब बोर्ड परीक्षाएं भी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार ही होंगी। इस संबंध में मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान जारी किया और विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने की अपील की।
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें।

भोपाल: पूर्व निर्धारित समय पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से पहली से 12वीं तक की कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण का देखते हुए 14 जनवरी 2022 से कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूल एवं छात्रावास 31 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद किए गए थे।
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्णय के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसके अनुसार छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जाएंगे। वहीं, इसके बाद शेष बची क्षमता में कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को भी छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रावास, आवासीय विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक विद्यार्थी उपस्थित न हो।