फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Blast in coffee machine at wedding reception in Jabalpur, one dead, three injured

मध्य प्रदेश: जबलपुर में शादी के रिसेप्शन में कॉफी मशीन में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 26 Nov 2021 11:52 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 Nov 2021 11:52 AM IST
सार

जबलपुर जिले में शादी के रिसेप्शन के दौरान कॉफी मशीन में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 साल की एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए हैं। कैटरिंग संचालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Blast in coffee machine at wedding reception in Jabalpur, one dead, three injured
कॉफी मशीन में ब्लास्ट हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले के खमरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रिठौरी में गुरुवार रात को शादी का रिसेप्शन हुआ। इस दौरान कॉफी मशीन में ब्लास्ट हो गया और वहां मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 वर्षीय मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने कैटरिंग संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रिठौरी में सीताराम बंजारा परिवार के यहां शादी का रिसेप्शन था। पार्टी के दौरान रात 11 बजे अचानक कॉफी मशीन में ब्लास्ट हो गया। विवाह में शामिल होने आए घंसौर, सिवनी, के रहने वाले गोपाल बंजारा, उम्र-33 साल, की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह से 10 वर्षीय अंशिका बंजारा समेत तीन लोग घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं और मातम का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


खमरिया थाना प्रभारी निरुपमा पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कॉफी मशीन के बिखरे पार्ट्स को जब्त कर लिया है। साथ ही कैटरिंग संचालक अखिलेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed