फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP to register FIR against the collector who slapped the workers

एमपी : कार्यकताओं को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी भाजपा

Tue, 21 Jan 2020 08:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Jan 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP to register FIR against the collector who slapped the workers
- फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में रविवार को राजगढ़ में बीच सड़क पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान उन्हें रास्ते से हटाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी झड़प हो गई थी।इस घटना को लेकर अब प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा नेता जिले की दोनों महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बुधवार को राजगढ़ जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राजगढ़ की जिलाधिकारी निधि निवेदिता एवं उप जिलाधिकारी प्रिया वर्मा ने जिले के ब्यावरा में रविवार को सीएए के समर्थन में धारा 144 के बाद भी रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारे थे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने बुधवार 22 जनवरी को राजगढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाराशर ने आरोप लगाया कि इन दो महिला प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध कर रहे नागरिकों को पीटा। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिये माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा को अपने ही नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, जिन्होंने निषेधात्मक आदेश का उल्लंधन किया और महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।


जिलाधिकारी निधि ने सोमवार को  कहा था कि इस घटना का राजनीतिककरण से मैं व्यथित हूं। रविवार को मौके पर राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंची थी।कलेक्टर निधि की कार्यकर्ताओं से तीखी बहस हो गई थी और उन्होंने भाजपा नेता अमर सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं थी उसी वक्त किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed