फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Big success against smugglers of illegal liquor in Indore, liquor worth Rs 4.28 lakh seized

मध्यप्रदेश: इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता, 4.28 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त

Mon, 15 Nov 2021 11:56 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Nov 2021 11:56 AM IST
सार

इंदौर के जूनी इंदौर पुलिस थाना को बड़ी सफलता मिली है। उसने कार से मंहगी अंग्रेजी अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.28 लाख रुपये मूल्य की 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Big success against smugglers of illegal liquor in Indore, liquor worth Rs 4.28 lakh seized
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। यह गिरोह कार से महंगी अवैध शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 4.28 लाख रुपये मूल्य की 126 लीटर अवैध शराब जब्त की है। 
विज्ञापन


जूनी इंदौर थाना पुलिस को 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। इस आधार पर पुलिस की टीम ने योजना बनाई और खातीवाला टैंक पहुंची। वहां कार क्रमांक MP13CA6661 की घेराबंदी कर रिजवानी गार्डन के पास रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली जिसमें बैलेंटाइन, द ग्लेनेट और एब्सोल्यूट वोडका जैसे महंगे ब्रांड्स शामिल थे। 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये है। शराब की तस्करी करने के मामले में चिराग नाचानी, संदीप कालरा और दिलीप पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग दिल्ली से तस्करी कर शराब इंदौर ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed