{"_id":"6203a0bd722e710dac3d8d09","slug":"madhya-pradesh-big-decision-of-shivraj-government-formation-of-4-new-city-councils-on-public-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,जनता की मांग पर 4 नई नगर परिषदों का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,जनता की मांग पर 4 नई नगर परिषदों का गठन
Wed, 09 Feb 2022 04:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता की मांग पर चार नए नगर परिषद गठित किए हैं वहीं एक नगरपालिका की सीमा में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले प्रदेश में 4 नए नगर परिषद गठित किए गए हैं, वहीं एक नगर पालिका की सीमा में वृद्धि की गई है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 4 नई नगर परिषद का गठन किया गया है, जिसमें अनूपपुर जिले में नगर परिषद बरगवां (अमलाई), सिंगरौली जिले में सरई और बरगवां, सागर जिले में कर्रापुर नगर परिषद का गठन किया गया है। वहीं सागर जिले की नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा की सीमा में वृद्धि की गई है। सीमा में वृद्धि के बाद अब इसमें ग्राम पंचायत मगरधा के अनगरीय क्षेत्र मगरधा एवं ग्राम मगरधा, ग्राम पंचायत बेलई के ग्राम भौरदहार, मझगुवां, ग्राम पंचायत संजरा के ग्राम रनगुवां, ग्राम पंचायत बसारी के ग्राम बसारी और ग्राम पंचायत बरखेरा गौतम के ग्राम हिनौता को शामिल किया गया है। बता दें लंबे समय से ग्रामीण इन परिषदों के गठन की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए सीएम ने फैसला लिया है।