फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh bhopal cmho doctor sudhir dehariya transfered

भोपाल के डॉक्टर की सीएम शिवराज ने की थी तारीफ, एक हफ्ते के भीतर ही हुआ तबादला

Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh bhopal cmho doctor sudhir dehariya transfered
Dr. Sudhir Dehariya - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के खतरे के बीच भी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी निभाने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक डॉक्टर हैं डॉक्टर सुधीर देहरिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर देहरिया की एक तस्वीर अभी कुछ दिन पहले ही वायरल हुई थी। 
विज्ञापन


पांच दिन तक लगातार ड्यूटी निभाने के बाद वह अपने घर लौटे थे। मगर घर के भीतर न जाकर बाहर ही बैठे, चाय पी, परिजनों का हाल-चाल पूछा और वापस ड्यूटी पर लौट गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस तस्वीर को ट्वीट कर उनकी तारीफ की थी। 
विज्ञापन


तब तक भोपाल में कोरोना के बहुत ज्यादा मामले नहीं आए थे, लेकिन कुछ दिनों में यहां संख्या काफी बढ़ गई। अब एक हफ्ते में ही उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें भोपाल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। डॉक्टर देहरिया का तबादला सीहोर कर दिया गया है। सीहोर के सीएमएचओ डॉ प्रभारकर तिवारी को भोपाल का सीएमएचओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद लौटे थे घर 
वायरल तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा था कि डॉक्टर सुधीर अपने परिवार से दूर बैठे हैं। पांच दिनों के बाद अस्पताल से लौटने के बावजूद उन्होंने घर के बाहर ही बैठकर चाय पी। वो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें असली हीरो बताया था। 

शिवराज सिंह ने भी थी तारीफ 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस डॉक्टर की निष्ठा की जोरदार तारीफ की है और कहा है कि उन्हें ऐसे चिकित्साकर्मी पर गर्व है। सीएम ने ट्वीट किया, 'मिलिए डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएचएमओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।'


केजरीवाल और सिसोदिया ने भी की प्रशंसा
उनकी इस तस्वीर को देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके हौसले को सलाम किया था। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस तस्वीर को साझा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed