{"_id":"5beac489bdec22698a4714a2","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-angry-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जब सीएम शिवराज की पत्नी को होना पड़ा महिला के गुस्से का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जब सीएम शिवराज की पत्नी को होना पड़ा महिला के गुस्से का शिकार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह-साधना सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में रोजाना नई घटनाओं ने प्रदेश के सियासी माहौल को और गर्मा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की पत्नी साधना सिंह को बुधनी में ऐसे हालात से दो-चार होना पड़ा जिसकी उन्होंने शायद ही कल्पना की होगी। यहां एक महिला ने पानी के मुद्दे पर उनसे तीखे सवाल पूछे।
दरअसल, साधना सिंह बुधनी में शिवराज सिंह के लिए वोट मांगने पहुंची तो उन्हें यहां लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लोग साधना सिंह पर फूल बरसा रहे हैं, लेकिन इसी दौरान एक महिला उनपर सवालों की बौछार कर रही है।
इस बुजुर्ग महिला ने पिछले 5 साल से पानी की समस्या को लेकर साधना सिंह को जमकर सुनाया। महिला उनसे सीधा सवाल पूछ रही है कि इतने सालों बाद भी पानी की दिक्कत क्यों है। महिला कह रही है कि जब वोट मांगने का समय आता है तो नेता चले आते हैं लेकिन इतने साल हो गए उन्हें पानी तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, साधना सिंह कह रही हैं कि सीएम साहब ने बहुत काम किया है और पानी की दिक्कत जल्द दूर हो जाएगा। लेकिन महिला सुनने को राजी ही नहीं थी।