फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh asembly election 2018: One family contesting on sailana constituency for 46 years

मध्यप्रदेश चुनाव: 46 साल से इस विधानसभा सीट पर ताल ठोक रहा है एक परिवार

Wed, 07 Nov 2018 11:40 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की चुनावी जंग में हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। सत्ता के सेमी फाइनल का यह मुकाबला बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दिलचस्प बना दिया है। राज्य में 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर एक साथ चुनाव होने हैं। इन विधानसभा सीटों में से रतलाम जिले की सैलाना सीट अलग ही वजह से चर्चा में है।
विज्ञापन


46 साल से एक ही परिवार कर रहा प्रतिनिधित्व

दरअसल आदिवासी बहुल इस विधानसभा सीट पर 1967 से 2013 तक एक ही परिवार कमान संभालते आया है।  प्रभुदयाल गहलोत 2008 तक यहाँ से कभी कांग्रेस के टिकट पर तो कभी निर्दलीय खड़े होकर चुनावी जंग में ताल ठोकते रहें हैं। गांव भग्गा सालोद के टापरे में पढ़े लिखे प्रभुदयाल गहलोत 1967 में इंदौर के महाविद्यालय के प्रोफेसर के पद से त्यागपत्र देकर पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे।
विज्ञापन


1967 और 1972 का चुनाव वह कांग्रेस के टिकट पर जीते। इमरजेंसी के बाद 1977 में छुए चुनावों में सत्ता विरोधी लहर के कारण प्रभदयाल गहलोत की हार हुई। 1980,1985 में कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में जीतने के बाद 1990 में इनकी हार हुई। 1993 में टिकट काटने पर निर्दलीय लड़े मगर चुनावों में इनकी हार हुई। अगले चुनावों में दोबारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़े और विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 में प्रभुदयाल गहलोत की हुई घर वापसी

प्रभुदयाल गहलोत की कांग्रेस में वापसी 1998 में हुए विधानसभा चुनावों में हुई और वह चुनाव जीतकर सदन के सदस्य बने। 2003 और 2008 में यह कांग्रेस के टिकट पर फिर से जीते। अस्वस्थ्य होने की वजह से कांग्रेस ने इनके पुत्र हर्ष विजय गहलोत को टिकट दिया। हर्ष विजय चुनाव हार गए और भाजपा ने इस सीट पर जीत का सूखा खत्म किया। हर्ष विजय इस बार फिर टिकट पाने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed