{"_id":"6229b1da9c7cd06d041b47f6","slug":"madhya-pradesh-agriculture-minister-tomar-said-on-the-election-results-pm-modi-s-strong-leadership-victory-of-excellent-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: चुनाव परिणामों पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा- पीएम मोदी के सबल नेतृत्व, राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: चुनाव परिणामों पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा- पीएम मोदी के सबल नेतृत्व, राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जीत
Thu, 10 Mar 2022 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:37 PM IST
सार
चार राज्यों में भाजपा की बढ़त पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पीएम मोदी के सबल नेतृत्व और राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत मिली है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत को जनता का आशीर्वाद बताया है। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तोमर ने कहा कि इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। चुनावों में भाजपा पूरे मनोयोग के साथ लड़ी है और कार्यकर्ताओं ने बहुत परिश्रम किया है।
तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबल नेतृत्व और राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों व उनकी सरकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा भाजपा सरकारों की जनहितैषी नीतियां एवं उनके ईमानदारी से क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है। इसके लिए जनता-जनार्दन तथा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्रियों को तोमर ने बधाई देते हुए जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।