फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: A minor boy was taking a selfie while standing on the trains engine in Ratlam district, getting scorched by the current

रतलाम: ट्रेन के इंजन पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था नाबालिग, करंट लगने से झुलसा

Sun, 27 Jun 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 27 Jun 2021 01:26 AM IST
सार

नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ इंजन पर जैसे ही सेल्फी लेने के लिए चढ़ा। उसने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर ध्यान नहीं दिया। मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: A minor boy was taking a selfie while standing on the trains engine in Ratlam district, getting scorched by the current
ट्रेन के इंजन पर सेल्फी के लिए खड़ा नाबालिग - फोटो : social media

विस्तार

अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों को खतरों से भरी जगहों पर सेल्फी खींचना अच्छा लगता है चाहे उसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े। इसके फेर में वे अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हो जाते हैं।

विज्ञापन


कभी पहाड़ों से सेल्फी खींचते हैं तो कभी ट्रेन के आगे खड़े होकर अपनी बहादुरी को दिखाते हैं, लेकिन कई बार ये सेल्फी जान भी ले लेती है। ऐसे ही एक मामले में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक नाबालिग ने ट्रेन के इंजन पर खड़े होकर सेल्फी लेनी चाही। पर ऐसा करते समय वह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ को ऊपर किया वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गया। इसकी वजह से वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गया। यह मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। 17 साल का नाबालिग अपने तीन दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर गया था। वहां यार्ड की ओर जाने वाले ट्रेक पर ट्रेन खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ इंजन पर जैसे ही सेल्फी लेने के लिए चढ़ा। उसने ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन पर ध्यान नहीं दिया। मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने अपना हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन से छू गया। लाइन की चपेट में आते ही उसे जोरदार झटका लगा, लाइन में भी फॉल्ट हुआ और वह झुलसता हुआ जमीन पर जा गिरा। इसके बाद उसे गंभीर चोट भी आई।


 

नाबालिग के दोस्तों ने फोन कर उसके घरवालों को उसके हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने की सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रतलाम रेलवे जीआरपी एएसआई कैलाश राठौर ने बताया कि नाबालिग अपने अन्य दोस्तों के साथ इंजन पर चढ़ा। जिसके बाद वह वहां से सेल्फी लेने लगा, तभी  यह.हादसा हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल में नाबालिग का इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed