{"_id":"5fa8e59f908986700948661d","slug":"madhya-pradesh-a-girl-climbed-atop-a-hoarding-at-bhandari-bridge-in-indore-s-pardesipura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो नाराज प्रेमिका ने होर्डिंग बोर्ड पर चढ़कर किया ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो नाराज प्रेमिका ने होर्डिंग बोर्ड पर चढ़कर किया ड्रामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर देखा जाता है कि एकतरफा प्यार में लड़के हदें पार कर देते हैं। शोले फिल्म में वीरू का टंकी पर चढ़कर बसंती को शादी के लिए मनाने का दृश्य तो आपने देखा ही होगा। लेकिन किसी लड़की का प्रेमी के लिए ड्रामा कम ही देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देखने को मिला।
इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रविवार देर शाम एक युवती ने होर्डिंग बोर्ड पर चढ़कर हंगामा किया। वह अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर अड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। दरअसल, युवती के प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर युवती होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ गई।
2 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की
- फोटो : ANI
युवती 30 फीट ऊंचे होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ गई और उसके ऊपर ही बैठी रही। इस दौरान युवती मोबाइल चलाती रही। लोगों ने उससे नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन उसने किसी की ना सुनी। धीरे-धीरे इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई।
3 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की
- फोटो : ANI
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवती से नीचे उतरने को कहने लगी। इस पर युवती ने कहा कि जिस लड़के से वो प्यार करती है, वह शादी से इनकार कर रहा है। जब तक वह यहां आकर शादी के लिए तैयार नहीं हो जाता है, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार
- फोटो : ANI
इसके बाद पुलिस ने उसे काफी समझाया, जिसके बाद युवती नीचे उतरने के लिए राजी हुई। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि युवती को नीचे उतारने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ये मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ था। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर नाराज होकर युवती ऊपर चढ़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का प्रेमी बालिग है, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। लेकिन युवती उस पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।