{"_id":"5e9be7288ebc3e72bb6895fd","slug":"madhya-pradesh-3-revenue-department-officials-suspended-in-raisen-district-for-showing-liquor-bottles-in-a-photograph","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग अधिकारियों का महंगी शराब के साथ फोटो वायरल, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग अधिकारियों का महंगी शराब के साथ फोटो वायरल, तीन निलंबित
Sun, 19 Apr 2020 11:22 AM IST
आसिम खान
एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलें दिखाते राजस्व विभाग के अधिकारी
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में महंगी शराब की बोतलों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने को लेकर तीन राजस्व विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों ने शराब की बोतलें दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद वो वायरल हो गई। बरेली उप मंडल मजिस्ट्रेट ने तीनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर बरेली के अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा और दयाराम अरमा की शराब की महंगी बोतलों के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 3 revenue department officials have been suspended in Raisen district, by the Bareli Sub Divisional Magistrate, after a photograph showing them holding liquor bottles went viral on social media. pic.twitter.com/edC7VxGr8P
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 19, 2020
जांच में उनकी अलमारी में शराब की बोतलें पाई गईं। प्रशासन की छवि धूमिल करने के आरोप में तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
