{"_id":"614a2ad412ba3472e93b36dd","slug":"madhya-pradesh-14-trains-passing-through-bhopal-canceled-cancelled-passengers-will-have-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल से होकर जाने वाली 14 ट्रेनों को किया गया निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल से होकर जाने वाली 14 ट्रेनों को किया गया निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी
Wed, 22 Sep 2021 12:26 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:26 AM IST
सार
रेल मंत्रालय के डीआरएम ऑफिस के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के झांसी-कानपुर सिंगल लाइन रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य चौंराह-पोखरयां-मलासा स्टेशनों पर चल रहा है। इस कारण कुछ रेल गाड़ियों को निर्धारित समय तारीख को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल होकर आने-जाने वाली 14 रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया है। जिसके बाद एक सप्ताह तक यूपी, मुंबई और हैदराबाद जाने वाले रेल यात्रियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
डीआरएम ऑफिस के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के झांसी-कानपुर सिंगल लाइन रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य चौंराह-पोखरयां-मलासा स्टेशनों पर चल रहा है। करीब 19.10 किलोमीटर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग के काम होना है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने इस कारण कुछ रेल गाड़ियों को निर्धारित समय तारीख को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते अगले एक सप्ताह तक मुंबई, यूपी और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को किया गया रद्द-
- 25 सितंबर को गाड़ी संख्या 02121 एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल
- 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 02122 लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
- 23 सितंबर को गाड़ी संख्या 05102 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल
- 21 सितंबर को गाड़ी संख्या 05101 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
- 21 एवं 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 02597 गोरखपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल
- 22 एवं 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 02598 सीएसएमटी-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल
- 21 एवं 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 01073 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल
- 21, 22 और 28 सितंबर को गाड़ी संख्या 01074 प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
- 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 02143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस स्पेशल
- 21 और 28 सितंबर को सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल
- 24 सितंबर को गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल
- 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल
- 24 सितंबर गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल
- 27 सितंबर को गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
