{"_id":"5f54b68c64dcc21f8c04c794","slug":"madhya-pradesh-11-thousand-new-infected-in-a-week-one-corona-positive-getting-every-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: एक हफ्ते में मिले 11 हजार नए संक्रमित, हर एक मिनट में मिल रहा एक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: एक हफ्ते में मिले 11 हजार नए संक्रमित, हर एक मिनट में मिल रहा एक कोरोना पॉजिटिव
Sun, 06 Sep 2020 03:44 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 1636 संक्रमित मिलने के बाद राज्य में एक हफ्ते में 11 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। शनिवार को लगातार तीसरे दिन 1600 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को 1672 और शुक्रवार को 1658 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
इन नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71,880 हो गई हहै। आंकड़ों के हिसाब से 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच राज्य में 11,005 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की यह संख्या राज्य के कुल मामलों का 15 प्रतिशत है, जो एक हफ्ते के अंदर आई है।
विज्ञापन
सितंबर के पहले हफ्ते के आंकड़ों के मुताबिक, यहां हर एक मिनट में कम से कम एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमितों की इस संख्या के अलावा राज्य में 30 मौतें भी हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें राज्य के चार जिलों, इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में हुई हैं। हालांकि इस एक हफ्ते में कोविड-19 से 1392 लोगों ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
उधर पूरे देश की बात करें तो यहां अब संक्रमण के मामले बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी 70 हजार के पार हो गई है। देश में एक दिन में 90 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
