{"_id":"63b6aad5292e434187591e0c","slug":"maa-birasani-seva-samiti-submitted-memorandum-to-the-collector-demanded-to-repair-the-arrangements-of-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां बिरासनी सेवा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां बिरासनी सेवा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मंदिर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की
Thu, 05 Jan 2023 04:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:17 PM IST
सार
बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासनी सेवा समिति पाली के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उमरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासनी सेवा समिति पाली के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उमरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। समिति के सदस्यों ने कहा कि मन्दिर में नागरिकों की एक समिति प्रंबंध संचालन समिति बनाई जाए, जिसमें स्थानीय नागरिकों को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। मंदिर के गर्भ गृह के अन्दर पुजारी और पंडा के अलावा अन्य व्यक्तियों के प्रवेश को रोका जाए।
मंदिर में लेखा पाल की भर्ती हो
मंदिर में एक लेखा पाल की भर्ती की जाये जो नियमित रूप से नियमित समय तक बैठे, ताकि नियमित रूप से निर्वाध रूप से काम किया जा सके। विश्व विख्यात बिरासनी माता के जवारा को उठाने की व्यवस्था के लिए प्रंबंध समिति को स्वयं इसका व्यय के लिए अलग से रसीद काटकर उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए। कलेक्टर उमरिया ने नागरिकों की बात गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था सुधारने की बात कही।