फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love story of MP's female IAS and journalist: Shailbala, Additional Secretary, GAD and Rakesh Pathak of Gwalior will get married

MP की महिला IAS और पत्रकार की लव स्टोरी: GAD की एडिशनल सेक्रेटरी शैलबाला और ग्वालियर के राकेश पाठक करेंगे शादी

Sun, 03 Apr 2022 05:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Apr 2022 05:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन और पत्रकार राकेश पाठक शादी करेंगे। राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। शैलबाला मार्टिन अविवाहित हैं और राकेश पाठक की पत्नी का 2015 में निधन हो चुका है। दोनों की मुलाकात दो साल पहले हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के विचार और बौद्धिकता से प्रभावित होकर आगे जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Love story of MP's female IAS and journalist: Shailbala, Additional Secretary, GAD and Rakesh Pathak of Gwalior will get married
आईएएस शैलबाला मार्टिन और पत्रकार डॉ. राकेश पाठक करेंगे शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है कि मध्य प्रदेश की महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन से वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। शैलबाला मार्टिन अविवाहित हैं और राकेश पाठक की पत्नी का 2015 में निधन हो चुका है। दोनों की मुलाकात दो साल पहले हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के विचार और बौद्धिकता से प्रभावित होकर आगे जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

 
56 वर्षीय शैलबाला मार्टिन जीएडी (सामान्य प्रशासन विभाग) में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं। वे इंदौर की रहने वाली हैं। शैलबाला निवाड़ी कलेक्टर और बुरहानपुर की नगर निगम कमिश्नर रह चुकी हैं। राकेश पाठक उनसे एक साल बढ़े हैं। पाठक ने बताया कि ईस्टर के बाद शादी की तारीख तय करेंगे। अभी रजिस्ट्रर मैरिज करने के बाद दोनों ही रीति रिवाज से शादी करेंगे। पाठक ने शैलबाला का परिचय कराते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की। पाठक ने बताया कि दो साल की मुलाकात में उनसे अलग-अलग जगह कार्यक्रमों में मुलाकात हुई। इस दौरान उनकी भावनाएं, विचार मिलते गए। टीवी डिबेट को देखकर शैलबाला मार्टिन उनसे प्रभावित हुए। पाठक ने बताया कि भावनाएं और विचार मिलने के बाद कब उनको एक दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला। फिर उन्होंने ही जीवनसाथी बनने की बात शैलबाला के सामने रखी। अब वे एक दूसरे के सुख दुख के साथी होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
राकेश पाठक ने अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले दिनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों बेटियों सौम्या और शची ने शैलबाला का परिवार से परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का 2015 में ब्लड कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed