फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love Story MP Hindu Muslim Love Story Afasar Mansoori Become Krishna In Mandsaur

Love Story: मंदसौर में 'राधा' के लिए 'कृष्णा' बना अफसर मंसूरी, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमिका संग लिए सात फेरे

Tue, 13 Dec 2022 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक बार फिर प्रेमी जोड़े ने धर्म की दीवार को गिरा दिया है। इस बार कचनारा गांव के एक मुस्लिम व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमिका संग शादी की।

विज्ञापन
Love Story MP Hindu Muslim Love Story Afasar Mansoori Become Krishna In Mandsaur
प्रेमिका संग लिए सात फेरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले में कचनारा गांव के रहने वाले अफसर मंसूरी अब कृष्णा सनातनी नाम से जाने जाएंगे। अफसर मंसूरी ने वैदिक विधि-विधान से मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। अफसर को गायत्री मंदिर में दस स्नान प्रायश्चित करवाने के बाद विधिवत वैदिक विधि-विधान से सनातन धर्म की दीक्षा दी गई। मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन हिंदू धर्म स्वीकार करने वाले कृष्णा सनातनी का कहना है, मेरी शुरू से हिंदू धर्म में आस्था है। मैं हनुमान जी का भक्त हूं।

विज्ञापन


सनातन धर्म स्वीकार कर चुके कृष्णा सनातनी का कहना है, मैंने सात साल पहले एक हिंदू लड़की से प्यार किया था। लगभग चार साल पहले उससे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी भी कर ली थी। सनातन धर्म स्वीकार करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था, मुझे चैतन्य सिंह राजपूत का सहयोग मिला और मैं सनातन धर्म स्वीकार कर रहा हूं।
विज्ञापन


कृष्णा सनातनी की पत्नी भी खुश...
अफसर मंसूरी से प्यार करने वाली और बाद में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करने वाली कृष्णा सनातनी की पत्नी भी खुश हैं कि उनके पति ने भी हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। कृष्णा सनातनी की पत्नी राधा ने बताया, उनकी पहचान अफसर मंसूरी से एंबुलेंस के जरिए हुई थी। अफसर मंसूरी एंबुलेंस चलाते थे और मुझे मरीज ले जाने के बदले 500 रुपये देते थे। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई और बाद में हमने शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म में प्रवेश करने का सिलसिला जारी...
मध्यप्रदेश के मंदसौर में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन हिंदू धर्म में प्रवेश करने का सिलसिला लगातार जारी है। छह महीने पहले मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर जफर शेख नाम के व्यक्ति ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया था और अपना नाम चैतन्य सिंह राजपूत रखा था। चैतन्य सिंह राजपूत अभी तक आधा दर्जन से लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उनकी घर वापसी करा चुके हैं। इनमें चार लड़कियों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर हिंदू धर्म के व्यक्ति से शादी की है।


पंडित नरेश त्रिवेदी ने क्या कहा...
अफसर मंसूरी को सनातन धर्म की दीक्षा देने वाले पंडित नरेश त्रिवेदी का कहना है, उन्होंने अपनी इच्छा से बिना किसी दबाव के सनातन धर्म में दीक्षा लेने के लिए आग्रह किया था। बाद में वह कोर्ट से शपथ पत्र लेकर आए, इसके बाद उन्हें वैदिक विधि-विधान के साथ सनातन धर्म की दीक्षा दी गई है। गोमूत्र, पंचामृत गंगा स्नान से इनका शुद्धिकरण किया गया है, अब उन्हें अफसर मंसूरी की जगह कृष्णा सनातनी नाम से जाना जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed