{"_id":"5ead82893913aa694109d91d","slug":"lockdown-workers-going-from-mumbai-to-lucknow-in-container-caught-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा कंटेनर, अंदर छिपकर जा रहे थे 18 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा कंटेनर, अंदर छिपकर जा रहे थे 18 लोग
Sat, 02 May 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 02 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर में से 18 लोगों को पकड़ा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है। जिसके चलते परिवहन के सभी साधन बंद हैं। लॉकडाउन की वजह से मजदूर किसी भी तरह से अपने घरों को लौटना चाहते हैं। प्रशासन लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के इंदौर हाइवे से गुजर रहे एक कंटेनर में से 18 लोगों को पकड़ा गया है। ये सभी महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रैफिक सूबेदार अमित यादव इंदौर हाइवे पर रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अचानक उन्हें मुंबई की तरफ से एक कंटेनर आती हुई दिखी। उन्होंने उसे रोका और उसकी चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दिखा कि कंटेनर में एक बड़ा सा होल बना हुआ है और उसमें ढक्कन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उन्होंने उसे खोला तो भौचक्का रह गए। कंटेनर में से एक-एक कर 18 लोग बाहर निकले। पूछताछ में पता चला कि ये लोग उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहे थे। सांवेर थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल प्रशासन को देते हुए मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया। वहीं, चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मजदूरों को उनके लिए बनाए गए आवास में भेज दिया गया।
लॉकडाउन की वजह से शहरों में रोजगार मिलने बंद हो गए हैं। इसकी वजह से मजदूर किसी भी तरह से अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की शुरुआत की है।
