{"_id":"5ea64e9f8ebc3e9031064da5","slug":"lockdown-vidisha-businessman-was-selling-gutkha-after-getting-pass-for-treatment-of-wife-in-bhopal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता के दुश्मन: पत्नी के इलाज का पास बनवाकर गुटखा बेच रहा था व्यापारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के दुश्मन: पत्नी के इलाज का पास बनवाकर गुटखा बेच रहा था व्यापारी, गिरफ्तार
Mon, 27 Apr 2020 08:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया है। साथ ही गुटखा, तंबाकू समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन फिर भी कुछ लोग मानवता के दुश्मन बनकर इन उत्पादों को बेचने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया। जहां लॉकडाउन के बीच तंबाकू उत्पादों को बेचने के आरोप में विदिशा के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया। चूना भट्टी पुलिस ने बताया कि व्यापारी की पत्नी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस कारण व्यापारी को राजधानी आने-जाने के लिए पास दिया गया है। जिसका वह तंबाकू उत्पादों को बेचकर दुरुपयोग कर रहा था। वह आने-जाने के समय कार में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू आदि रखकर उन्हें रास्ते में महंगे दामों पर बेचता था।
विज्ञापन
डीएसपी ऋचा जैन ने बताया कि व्यापारी का नाम राधावल्लभ अग्रवाल है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसा ही एक मामला एमपी नगर में भी सामने आया। जहां एक व्यापारी किराने की दुकान में पान मसाला, सिगरेट जैसे नशीले पदार्थ बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने उस पर भी तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम लिली गुप्ता है, जिस पर कलेक्टर आदेश की अवहेलना का आरोप है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लॉकडाउन तोड़ने पर 22 मार्च से अब तक 2456 मामले दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पिछले 24 घंटे में 74 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 22 मार्च से अब तक कुल 2456 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि इन मामलों में 80 फीसदी ऐसे मामले हैं, जिनमें आरोपी बिना वजह सड़क पर पैदल या वाहनों से घूमते मिले। दूसरी तरफ, एमपी नगर पुलिस ने भी एक डिलीवरी ब्वॉय पर मास्क और ग्लव्स न लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
