MP News: परीक्षा देकर घर लौट रहे बच्चों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 12 बच्चे हुए घायल, 9 को आई गंभीर चोट
MP News: जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत ग्राम खजुरी के निकट रपट पर एक स्कूली बच्चों से भरा लोडिंग टेंपो पलट गया। इस हादसे में कुल 12 बच्चे घायल हुए है। इनमें से 9 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को स्थानीय लोगों व 108 एम्बुलेंस की मदद से मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में आज कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों को परीक्षा थी। जिसके चलते ग्राम आंकली और सोजवास के बच्चे परीक्षा देने के लिए ग्राम खजुरी स्थित शासकीय हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। यहां परीक्षा समाप्त होने के पश्चात लोडिंग वाहन में सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे तभी खजुरी, नई आबादी के पास घाटी पर लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इस हादसे में टेंपो में सवार 12 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 9 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों का उपचार जारी है।
कुछ बच्चों के हाथ और पैर फ्रैक्चर
बताया जा रहा है की कुछ बच्चों के हाथ पैर और सर में चोट है। कुछ बच्चों के हाथ और पैर भी फ्रैक्चर हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे यहां घायल बच्चों का हालचाल जाना और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को बच्चो के सम्पूर्ण इलाज के निर्देश दिए।
