फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lights cut off during press conference of BJP Mayor Yogesh Tamrakar in Rewa

Rewa: 24 घंटे बिजली मिलने का बखान कर रहे थे महापौर, तभी चली गई लाइट, बोले- कभी-कभी हो जाती ट्रिपिंग की समस्या

Sun, 24 Sep 2023 08:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Sep 2023 08:51 PM IST
सार

BJP महापौर की पत्रकारवार्ता में बत्ती गुल। सवाल करने पर गिनाने लगे पूर्व की सरकार का कार्यकाल। बोले, पॉवर सरप्लस स्टेट है कभी-कभी हो जाती है ट्रिपिंग की समस्या।

विज्ञापन
Lights cut off during press conference of BJP Mayor Yogesh Tamrakar in Rewa
रीवा में पत्रकारवार्ता करते महपौर योगेश ताम्रकार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश के राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियां बताने के लिए रीवा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में पत्रकारवार्ता अयोजित की गई। पत्रकारवार्ता को संबोधित करने सतना के महपौर योगेश ताम्रकार रीवा आए। इस दौरान उन्होंने तमाम योजनाओं का बखान किया। इस दौरान महपौर योगेश ताम्रकार बिजली का उत्पादन का बखान कर ही रहे थे कि तभी बत्ती गुल हो गई। इस पर उठे सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए पूर्व सरकार के कार्यकाल की याद दिलानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


सतना महापौर ने रीवा में हुई पत्रकारवार्ता में बताई सरकार की उपलब्धियां 
रीवा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में पत्रकार वार्ता आयोजन के समय सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने पत्रकारवर्ता संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ये को डबल इंजन की सरकार है उसके कारण आज जब कभी हम 2003 के पहले की बात करते हैं तो लोग प्रदेश को बीमारू राज्य मानते थे। 
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है ढूंढने की बात करते थे। आज इसी मध्य प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेसवे, चंबल एक्सप्रेसवे, प्रदेश के रेल्वे स्टेशन, हवाई अड्डे इनका जिस प्रकार से डेवलपमेंट हुआ है। उसे लेकर जनता ही कहने लगी है कि हम कभी कल्पना ही नहीं कर सकते थे की इस प्रकार की रेल्वे स्टेशन, बस अड्डे, हवाई अड्डे और सड़कें होंगी, जिसका जीता जागता उदाहरण भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा देश और प्रदेश में है बेहतर सड़कें बता रहें आंकड़े 
महापौर योगेश तमरकार ने कहा कि कई लाख किलोमिटर की सड़कें भी अच्छी कंडीशन की बन चुकी हैं। यह कार्य निरंतर चल रहा है। इस लिए मेरा यह कहना है की जिस प्रकार से पूरे देश में सड़कों का अभूतपूर्व कार्य हुआ है वह मध्य प्रदेश या फिर रीवा भर में ही नहीं अगले आने वाले कुछ सालों में एक भी सड़क एसी नहीं बचेगी, जहां आप को गड्ढे मिलेंगे। क्योंकि आंकड़े बता रहे हैं कि काम बहुत तेजी से हुआ है।


पत्रकारवार्ता में बत्ती गुल होने पर दिलाने लगे पूर्व सरकार की याद 
सतना महापौर योगेश ताम्रकार पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान कर ही रहे थे कि अचानक से बत्ती गुल हो गई और 24 घंटे बिजली देने के वादे की पोल खुल गई। सवाल करने पर महापौर ने पूर्व सरकार के कार्यकाल की याद दिलानी शुरू कर दी और कहा कि 2004 के पहले हम बीमारू राजी माने जाते थे। हमारे मध्य प्रदेश के बिजली का उत्पादन कुल 3800 मेगावॉट था। आज हम 26000 मेगावॉट बिजली बना रहे हैं। इसका मतलब यह है कि बिजली की कमी नहीं है। पॉवर सरप्लस स्टेट है। मैं तो रीवा में बैठा हूं आप सब लोगों को जानकारी है कि रीवा के गुढ़ क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट है, जहां 700 मेगावॉट बिजली उत्पन्न होती है और यहां के बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। हमारे पास बिजली की कमी नहीं है। मेंटीनेंस को लेकर कभी ट्रिपिंग की समस्या होती है और आगे भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed