{"_id":"40cfba9eb34555d6c117c0389a8d3a35","slug":"life-sentense-to-accused-who-raped-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को उम्रकैद
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले की एक अदालत ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके मामा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश अतुल खंडेलवाल ने कल दिए एक फैसले में रिश्ते में भांजी लगने वाली आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मामा को आजीवन कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार जिले की सौंसर तहसील के ग्राम बोरगांव में आरोपी राहुल सहारे तीन दिसंबर 2012 को अपने रिश्ते में लगने वाली आठ वर्षीय भांजी को बहला फुसलाकर गांव के बाहर स्थित सोसायटी के गोदाम के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने बालिका को धमका कर घर लाकर छोड दिया। बालिका को रक्तस्त्राव होने पर परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो उसके साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
