फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Life imprisonment to the doctor who killed the assistant,

MP News: असिस्टेंट की हत्या करने वाले डॉक्टर को उम्र कैद, दृश्यम फिल्म की तर्ज पर दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 17 Mar 2023 07:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 07:36 AM IST
सार

न्यायाधीश सतना यतीन्द्र कुमार गुरु ने भानू केवट नाम की युवती की हत्या के मामले में डेंटल सर्जन डॉ आशुतोष त्रिपाठी (32) को आजीवन कारावास एवं दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। उसे आईपीसी की धारा 302 एवं 201 के तहत दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to the doctor who killed the assistant,
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दृश्यम फ़िल्म की तर्ज पर अपनी असिस्टेंट की हत्या कर शव को क्लिनिक के बाजू में दफनाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले डॉक्टर को सतना की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश सतना यतीन्द्र कुमार गुरु ने भानू केवट नाम की युवती की हत्या के मामले में डेंटल सर्जन डॉ आशुतोष त्रिपाठी (32) को आजीवन कारावास एवं दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। उसे आईपीसी की धारा 302 एवं 201 के तहत दोषी पाया गया है। प्रकरण में राज्य शासन की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी बृजेन्द्र नाथ शर्मा ने पैरवी की। इस मामले की विवेचना सिटी कोतवाली की तत्कालीन प्रभारी अर्चना द्विवेदी एवं सब इंस्पेक्टर अजय शुक्ला ने की थी।
विज्ञापन


अभियोजन प्रवक्ता हरिकृष्ण त्रिपाठी के मुताबिक भानू केवट दिसंबर 2020 में लापता हो गई थी। वह धवारी में निजी प्रैक्टिस करने वाले डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के क्लिनिक में काम करती थी। माता पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश के दौरान डॉ त्रिपाठी से भी पूछताछ की थी, लेकिन उसने गोलमोल जवाब दिए थे, जिससे युवती के माता पिता को सन्देह हुआ था। पुलिस ने भानू केवट और डॉ त्रिपाठी के कॉल डिटेल भी खंगाले थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर डॉक्टर को हिरासत में लिया तो उसके धवारी स्थित क्लिनिक के बगल में भानू का शव उसकी गुमशुदगी के 58 दिन बाद कंकाल के रूप में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, धवारी रैन बसेरा के पास स्थित डेंटल सर्जन के क्लिनिक के बाजू में उसने हत्या के बाद भानू केवट का शव दफन करवा दिया था। उसने हत्या के बाद शव को चेंबर के अंदर ही रखा था। वह लाश छिपा कर मरीज देखता रहा था। उसने मजदूर बुलवा कर टॉयलेट का चेम्बर बनवाने के नाम पर गड्ढा खोदवाया और रात के वक्त शव को उसमें दफन कर दिया। भानू के शव के ऊपर उसने नमक और फिर कुत्ते की लाश दफना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed