फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leader of Opposition said on mob lynching: Govind Singh said - the incident was a well thought out conspiracy, organizations like Bajrang Dal are running on sticks

मॉब लिंचिंग पर बोले नेता प्रतिपक्ष: गोविंद सिंह ने कहा- सोची-समझी साजिश थी घटना, बजरंग दल जैसे संगठन लाठी की दम पर चल रहे

Sun, 08 May 2022 05:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 05:45 PM IST
सार

सिवनी में हुई मॉब लिंचिंग पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप लाठी के दम पर चल रहे हैं। गरीब तबके के लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। उसमें बजरंग दल, श्रीराम सेना और विहिप जैसे संगठन इस कार्य में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Leader of Opposition said on mob lynching: Govind Singh said - the incident was a well thought out conspiracy, organizations like Bajrang Dal are running on sticks
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप लाठी के दम पर चल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिवनी जिले में गौ मांस को लेकर आदिवासियों की हत्या के मामले में बजरंग दल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि घटना सोची-समझी साजिश थी। रात डेढ़ बजे 15-20 लोग लाठियां लेकर कैसे पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्वालियर में शनिवार को हुए कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सहित संभाग के सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसी दौरान बैठक में मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंद सिंह ने ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप लाठी के दम पर चल रहे हैं। गरीब तबके के लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। उसमें बजरंग दल, श्रीराम सेना और विहिप जैसे संगठन इस कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे लोग जिन्होंने कांग्रेस की मदद की थी उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है ताकि वे चुनाव में बाहर ही न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद सिंह ने कहा ऐसे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार बेरोजगारी, महिला अपराध, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों से अत्याचार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर लगातार विरोध करेगी। पूरे प्रदेश में जनता को बीजेपी के खिलाफ किसान, नौजवान और अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग के लोगों को गोल बंद करेंगे। डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर पर भी सवाल खड़े किए। कहा शिवराज सिंह चौहान कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed