फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   law minister PC Sharma said all cases against congress leaders would be withdrawn

मध्यप्रदेश: कानून मंत्री का बयान, कहा- कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले होंगे वापस

Sat, 29 Dec 2018 01:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
law minister PC Sharma said all cases against congress leaders would be withdrawn
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में इसी महीने 15 सालों बाद कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई है। अब कांग्रेस के कानून मंत्री पीसी शर्मा का एक बयान सामने आया है। जिसमें उनका कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी राजनीतिक मामले वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए सभी राजनीतिक केस वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन


एक समाचार चैनल से बात करते हुए कानून मंत्री पीसी शर्मा ने बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने पर कहा कि महिला अपराधों पर लगाम लगाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बहुत से कानूनों पर नई सरकार के रुख को लेकर बातचीत की। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जल्लादों की भर्ती के लिए जो जरूरी होंगे वह कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


लंबी माथापच्ची के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। पीसी शर्मा विधि मंत्रालय, सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण विभाग, हुकुम सिंह कराड़ा को जन संसाधन विभाग, बाबा बच्चन को गृह विभाग, जेल विभाग, आरिफ अकील को पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग, तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन विभाग, प्रियव्रत सिंह को ऊर्जा विभाग, सुखदेव पासी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed