{"_id":"6412e1a12d85b770a604f889","slug":"ladli-behna-yojna-linking-aadhaar-and-overall-id-door-to-door-kyc-will-be-done-in-45-wards-of-katni-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladli Behna Yojna: आधार और समग्र ID लिंक कराने नहीं होना होगा परेशान, कटनी के 45 वॉर्ड में डोर-टू-डोर KYC होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladli Behna Yojna: आधार और समग्र ID लिंक कराने नहीं होना होगा परेशान, कटनी के 45 वॉर्ड में डोर-टू-डोर KYC होगा
Thu, 16 Mar 2023 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:00 PM IST
सार
जिले में तकरीबन 60 से 65 हजार महिलाएं हैं, जिनका केवाईसी दुरुस्त करने की जिम्मेदारी हम लोगों पर है और हम कोशिश कर रहे हैं कि जिले में कम से कम 55 हजार से अधिक को नगर निगम के माध्यम से कर लिया जाए।
विज्ञापन
KYC कराने पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना आगामी 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर आधार पंजीयन केंद्रों में अचानक महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है, जिससे महिलाओं को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। लाडली बहना योजना में आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर और समग्र आईडी बैंक से लिंक होना अनिवार्य है। जिसको लेकर अब महिलाएं अपने कागज दुरुस्त कराने के लिए आधार केंद्रों में लाइन में लगने को विवश है। महिलाओं के घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी उनके कागज नहीं बन पा रहे हैं। कई महिलाएं दो दिन से सेंटर के चक्कर लगा रही हैं।
नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने इस समस्या के सामने आने के बाद कमिश्नर को महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सी, टेंट समेत गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं, मौजूदा भीड़ देखते हुए शहर के 45 वॉर्ड में घर-घर जाकर केवाईसी करवाने की बात कही थी। जिसे आज से उसे शुरू कर दिया गया है। मनीष पाठक ने बताया कि जिले में तकरीबन 60 से 65 हजार महिलाएं हैं, जिनका केवाईसी दुरुस्त करने की जिम्मेदारी हम लोगों पर है और हम कोशिश कर रहे हैं कि जिले में कम से कम 55 हजार से अधिक को नगर निगम के माध्यम से कर लिया जाए। वहीं, आधार सेंटरों की संख्या शहरीय क्षेत्र में 10 के करीब है, जिसे बढ़ाने के लिए कलेक्टर से मुलाकात कर हल निकाला जाएगा।