फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park Deep wounds found in Cheetah Pawan neck forest department unable to track other cheetahs

Kuno National Park: चीता पवन की गर्दन में पाए गए गहरे घाव, अन्य चीतों को ट्रैकुलाइज नहीं कर पा रहा वन विभाग

Wed, 19 Jul 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 04:12 PM IST
सार

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से तीन चीतों को इंफेक्शन होने की खबर आने के बाद वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग करने में जुटी है। इनमें पवन चीता का नाम भी शामिल है, जिसे ट्रैकुलाइज करके वन विभाग के एक्सपर्ट और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। अन्य दो चीतों को फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है, इस वजह से उनका उपचार शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Kuno National Park Deep wounds found in Cheetah Pawan neck forest department unable to track other cheetahs
चीतों को ट्रैकुलाइज नहीं कर पा रहा वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में साउथ अफ्रीका से भी विशेषज्ञों की टीम अभ्यारण में पहुंच चुकी है। लगातार कॉलर आईडी से संक्रमित हुए चीतों को ट्रैकुलाइज करने में जुटी है। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने पवन नाम के चीते के इंफेक्शन होने की पुष्टि की है। बताया है कि उसकी गर्दन पर घाव के निशान होने से उसे इंफेक्शन हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि पवन सहित तीन चीतों को गले में लगी कॉलर आईडी या आपसी टकराव की वजह से उनकी गर्दन में घाव के निशान बन गए हैं। चर्चा तो यहां तक है कि तीनों चीतों के गर्दन में हुए घाव में कीड़े पड़ने से गंभीर इंफेक्शन हो गया है, जिनका देरी से पता लगने की वजह से तत्काल उपचार नहीं हो पाया। इस वजह से घाव में इंफेक्शन बढ़ गया है। अब इंफेक्शन बढ़ने के बाद कूनो वन अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


आनन-फानन में डॉक्टर और चीता एक्सपर्ट को बुलाकर जिन चीतों को इंफेक्शन हुआ है, उन्हें पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। पवन नाम के चीते को ट्रैकुलाइज करके उसके गले से कॉलर आईडी निकालकर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। अन्य दो चीते वन अमले के हाथ नहीं लग पा रहे हैं। इस वजह से उनका उपचार अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने चीतों को इंफेक्शन होने की खबर को भ्रामक बताया है और कहा है कि ऐसा नहीं है। अगर ऐसा कुछ होगा तो जानकारी शेयर की जाएगी। जबकि कूनो डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि पवन चीता को इंफेक्शन हुआ है, जिसका उपचार किया जा रहा है और ऐसी कोई बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed