फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park: Cheetahs will be left free in forest after the rains MP Hindi News

Kuno National Park: अब जंगल में आजाद छोड़े जाएंगे चीते, एक साल से बाड़े में हैं बंद, जानें कब किए जाएंगे रिहा?

Sat, 24 Aug 2024 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में इस समय 25 चीते हैं, जिनमें 13 वयस्क और 12 शावक हैं। यह सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है। नामीबिया से आठ चीतों का पहला बैच सितंबर 2022 में भारत लाया गया था और 12 चीतों का दूसरा बैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीकी से लाया गया था।

विज्ञापन
Kuno National Park: Cheetahs will be left free in forest after the rains MP Hindi News
एक साल से बाड़े में बंद हैं चीते। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बाड़ों में करीब एक साल से बंद चीते जल्द ही जंगल में छोड़े जाएंगे। केंद्र की चीता परियोजना संचालन समिति ने बीते शुक्रवार को मानसून खत्म होने के बाद चीतों और उनके शावकों को चरणबद्ध तरीके से जंगल में छोड़ने का फैसला किया है। यह जानकारी समिति के अधिकारियों ने पीर्टीआई भाषा को दी। 

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में चीता परियोजना संचालन समिति और एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) के अधिकारियों ने कुनो का दौरा किया था। इस दौरान चीतों को जंगल में छोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई थी। अधिकारियों के अनुसार वयस्क चीतों को बारिश खत्म होने के बाद अलग-अलग चरणों में जंगल में छोड़ा जाएगा, जबकि शावक और उनकी मां को दिसंबर महीने के बाद छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान में इस समय 25 चीते हैं, जिनमें 13 वयस्क और 12 शावक हैं। यह सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है। नामीबिया से आठ चीतों का पहला बैच सितंबर 2022 में भारत लाया गया था और 12 चीतों का दूसरा बैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीकी से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से बाड़ों में बंद है चीते
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीकी से चीतों को लाने के कुछ महीने बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया था। लेकिन, संक्रमण के कारण हुई तीन चीतों की मौत के बाद उन्हें पिछले साल अगस्त महीने में वापस बाड़े में बंद कर दिया गया था। सेप्टीसीमिया संक्रमण के कारण नामीबिया से लाई गई मादा चीता त्बिलिसी और दक्षिण अफ्रीकी से लाए गए नर चीजा तेजस और सूरज की मौत हो गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed