फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kolkata Police Arrest Terrorist In Madhya Pradesh's Khandwa

MP News: कोलकाता एसटीएफ ने खंडवा से सिमी के आतंकी को किया गिरफ्तार, IS से जुड़े तार

Tue, 10 Jan 2023 01:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 10 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा में कोलकाता एसटीएफ पुलिस ने एक सिमी आतंकी को IS से रिश्तों के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी को भी संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंदी बनाया गया था।

विज्ञापन
Kolkata Police Arrest Terrorist In Madhya Pradesh's Khandwa
खंडवा का एसपी ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा के एक युवक को आतंकी संगठन IS से संबंध के आरोप में कोलकाता एसटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से एसटीएफ ने एक मोबाइल, पेन ड्राइव और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। कोलकाता पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। उससे संबंध रखने के मामले में ही खंडवा के अब्दुल रकीब को भी पकड़ा है। एसटीएफ की टीम ने खंडवा आकर उसकी गिरफ्तारी की है। रकीब का पश्चिम बंगाल में आतंकी गतिविधियों से कनेक्शन मिला है। सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था, जो देशहित में नहीं है। इस वजह से जब एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के सोशल मीडिया ग्रुप्स की छानबीन की तो उसमें खंडवा के रकीब से जुड़े होने की बात सामने आई।  

विज्ञापन

  
शहर के खानशाहवली में रहने वाले सिमी से जुड़े रहे अब्दुल रकीब को सोमवार को कोलकाता (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता के एक मामले में आतंकी से कनेक्शन जुड़ने पर रकीब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि कोलकाता एसटीएफ ने एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद मांगी थी। खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी के खिलाफ कोलकाता के थाने में धारा 121, 121ए, 122, 123 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। विवेक सिंह ने बताया कि रकीब को पहले भी यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। वह सिमी का सदस्य रहा है। फिलहाल एक मामले में जमानत पर बाहर है।  
विज्ञापन


रकीब का कनेक्शन स्पष्ट नहीं 
पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर किस आतंकी गतिविधि से रकीब का कनेक्शन जुड़ा है। परिजनों ने देश विरोधी गतिविधियों से रकीब का कनेक्शन होने से इनकार किया है। भाई अब्दुल रशीद का आरोप है कि रकीब नमाज पढ़कर दुकान पर आ रहा था। रास्ते में टीम उसे उठाकर अपने साथ ले गई। इसकी सूचना भी हमें नहीं दी। रकीब के भाई रशीद अन्य परिजनों के साथ एसपी विवेक सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने एसपी को शिकायती आवेदन दिया। इसमें उन्होंने जिक्र किया कि बिना सूचना दिए भाई को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। मुझे आशंका है कि एसटीएफ जबरदस्ती आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा सकती है। उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकीब सात साल जेल में रहने के बाद आया था बाहर 
रकीब व उसका भाई रशीद सिमी से जुड़े थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात साल सजा काटने के बाद 2013-14 में बाहर आए थे। उसके बाद वह मैकेनिक के तौर पर ऑटोमोबाइल का धंधा करने लगा। रकीब व उसके भाइयों की दुकान भी है। रशीद ने बताया कि जिला कोर्ट से उनका फैसला हो चुका है। कोर्ट ने बरी कर दिया था लेकिन एटीएस ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। तब से लगातार रकीब पेशी पर भी जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed