फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Knowing the cost of corn in Madhya Pradesh, Union Minister Faggan Singh Kulaste got a shock of inflation, said

MP News: भुट्टे की कीमत जान केंद्रीय मंत्री को लगा महंगाई का झटका, कहा- इतना महंगा, ये तो फ्री में मिलता है

Fri, 22 Jul 2022 01:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 01:38 PM IST
सार

एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये जान मंत्री जी चौंक गए और उन्हें महंगाई का असर नजर आया। इसी दौरान मंत्री जी ने भुट्टे वाले से कहा कि 45 रुपए। इतना महंगा दे रहे हो। युवक ने मंत्री को बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि तुम सोच रहे हो कि गाड़ी देखकर बताए हैं।

विज्ञापन
Knowing the cost of corn in Madhya Pradesh, Union Minister Faggan Singh Kulaste got a shock of inflation, said
भु्ट्टा खरीदते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जब भुट्टा खरीदने पहुंचे तो उन्हें एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये जानकर महंगाई का झटका लग गया। भुट्टे की कीमत सुनकर न सिर्फ केंद्रीय मंत्री चौंक गए बल्कि उन्होंने कहा कि इतना महंगा यहां तो फ्री में मिलता है। इतना महंगा बेच रहे हो। वहीं, उनकी बातों का जवाब देते हुए दुकानदार ने कहा कि गाड़ी देखकर रेट नहीं बढ़ाए। जिस पर मंत्री ने दुकानदार का नाम भी पूछा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भुट्टे वाले से मोल भाव करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल, केंद्रीय मंत्री मंडला जा रहे थे, इसी दौरान वे सड़क किनारे एक भुट्टे की दुकान देखकर भुट्टा खरीदने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को तीन भुट्टे सेंकने का ऑर्डर दिया था। जब भुट्टे वाले ने भुट्टे तैयार कर मंत्री जी को उनकी कीमत बताई तो एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये जान मंत्री जी चौंक गए और उन्हें महंगाई का असर नजर आया। इसी दौरान मंत्री जी ने भुट्टे वाले से कहा कि 45 रुपये। इतना महंगा दे रहे हो। युवक ने मंत्री को बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि तुम सोच रहे हो कि गाड़ी देखकर बताए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद मंत्रीजी बोल पड़े कि- यहां तो फ्री में मिलता है..। यह सुनकर युवक हंसने लगा और बोला फ्री में..। 5 रुपए में खरीदकर लाते हैं। इस दौरान मंत्री ने युवक से नाम भी पूछा। युवक ने अपना धर्मेंद्र बताया, जिस पर मंत्री बोले बेटा राम 15 रुपये में बेचते हो।

बिना नाम लिए गृहमंत्री ने साधा निशाना 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और फग्गन सिंह कुलस्ते का बचाव करते हुए मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके जो चिंरजीवी युवराज थे वह तो गाड़ी से ही नहीं उतरते थे। फग्गन सिंह जी तो उतरकर बातचीत कर रहे हैं। काय के लिए इस तरह की बातें करते हैं, वो केंद्रीय मंत्री हैं इसके बाद भी उन्होंने डिमांड से ज्यादा पैसा दिया भुट्टे का। अब इसे लेकर भी कांग्रेस इशु बना रही है तो आप इसे कांग्रेस का दीवालियापन और मानसिकता समझो। फग्गन सिंह जी भी जनजातीय वर्ग से आते हैं। इसलिए राष्ट्रपति जी को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ता है। इसलिए कांग्रेस टूटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed