फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   know the 5 stories of Bhaiyyu Maharaj after his death

जानें भैय्यूजी महाराज की मौत के बाद की पांच कहानियां

Thu, 14 Jun 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 14 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
know the 5 stories of Bhaiyyu Maharaj after his death

बीते मंगलवार आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की मौत हो गई। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर मिलते ही उनके घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पांच फीट 11 इंच का सुदर्शन शरीर, चंद्रमुखी कांति से युक्त दमकते चेहरे वाला आभा मंडल, माथे पर लाल चंदन का टीका, गले में सूर्य लॉकेट और मीठी बोली.. कुछ ऐसी पर्सनालिटी के धनी थे भय्यूजी महाराज। आज हम आपको बताएंगे भैय्यूजी महाराज की मौत के बाद की पांच कहानियां-

विज्ञापन


बेटी की आखिरी तमन्ना

बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय बेहद ही दुखद था। इस दिन भैय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार हुआ। कूलर में रखे उनके पार्थिव शरीर को चारों ओर से कांच से बंद किया गया था। वहीं पास में बैठी थी भैय्यूजी की बेटी कूहु, जो बार बार अपने पिता से बस एक ही बात बोल रही थी। एक बार मुझे छूने दो... उन्हें एक बार गले लगाने दो। शीशे का वो कवच पिता बेटी के बीच था। जो कूहु को उसके पिता तक पहुंचने नहीं दे रहा था। वह कह रही थी बाबा मैं तो अभी बच्ची हूं,आपने मुझे अकेला कैसे छोड़ दिया.. किसके सहारे जिऊंगी मैं। पिता को छूने की अपनी आखिरी तमन्ना को कुहू बार बार दोहराती रही। 
विज्ञापन


तीन महीने की बेटी अंतिम बार मिली पिता से

वह नजारा जो भी देखता वह रो जाता... उस वक्त भैय्यूजी की तीन महीने की बेटी को अपने पिता के अंतिम दर्शन कराने के लिए लाया गया। कुछ देर बाद जब एक फूलों से सजे वाहन पर भैय्यूजी को ले जाया जा रहा था तो उनकी पत्नी चीखते हुए बोली मुझे भी साथ ले जाओ, अकेले कहां ले जा रहे हो.. उनके बिना मैं कैसे रहूंगी। बोलते बोलते थोड़ी ही देर में वह जमीन पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंतिम दर्शन में नहीं आया राज्य का कोई मंत्री

know the 5 stories of Bhaiyyu Maharaj after his death

देश के बड़े नेताओं के बीज भैय्यूजी की पैठ बेहद मजबूत थी। वह मध्यप्रदेश के साथ देश के एक जाने माने चेहरे थे। एक समय ऐसा भी था जब महाराष्ट्र की राजनीति में कोई भी उथल पुथल होती थी तो मंत्री इंदौर की तरफ दौड़े चले आते थे। भैय्यूजी ने पीएम मोदी से लेकर अन्ना हजारे के साथ मंच साझा किया था।

साथ ही वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी बेहद करीबी माने जाते थे। ऐसे में सबको इस बात की उम्मीद थी कि उनके अंतिम दर्शन के लिए मंत्री जरूर आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ उनकी अंतिम यात्रा में ना तो सीएम शिवराज पहुंचे और ना ही उनका कोई मंत्री पहुंचा। साथ ही लोगों को इस बात की भी उम्मीद थी कि भैय्यूजी की विदाई राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी लेकिन आखिरी समय तक भी सरकार की ओर से ऐसी कोई कवायद नजर नहीं आई। 

 
मौत के बाद भी मौत की वजह बरकरार रही

भैय्यूजी ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की थी। लेकिन उनकी मौत के बाद भी उनकी मौत का ये कारण बरकरार रहा। भैय्यूजी  को अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। इसके बाद उनके सेवादार उनके पार्थिव शरीर को उनके सूर्योदय आश्रम ले गए। घर से आश्रम आने तक उनकी पत्नी डॉ. आयुषी और बेटी कूहु एक ही कार से गईं। इस दौरान उन्होंने ना तो एक दूसरे से बात की और ना ही एक दूसरे की ओर देखा। दोनों के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा था। 

इन्हें सौंपकर गए आश्रम की पूरी जिम्मेदारी

know the 5 stories of Bhaiyyu Maharaj after his death

भैय्यूजी ने आश्रम की सारी जिम्मेदारी अपने सेवक विनायक को दे दी। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने सूसाइड नोट में किया। विनायक पिछले 20 सालों से भैय्यूजी के संपर्क में थे। जब वह पहली बार भैय्यूजी से मिला तो वह बहुत प्रभावित हो गया और उनके घर के सदस्य जैसा ही बन गया।

नोट में भय्यूजी ने यह भी लिखा, 'मेरी सारी आर्थिक शक्तियां, प्रॉपर्टीज, बैंक अकाउंट्स की सारी जिम्मेदारी मेरे मरने के बाद विनायक संभालेगा। मैं विनायक पर विश्वास करता हूं। इसलिए उसे ये सारी जिम्मेदारी देकर जा रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed