{"_id":"5f9642958ebc3e9b91747d78","slug":"kidnapper-boarded-train-carrying-child-then-nonstop-train-ran-from-lalitpur-to-bhopal-to-catch-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों ललितपुर से भोपाल तक नॉनस्टॉप दौड़ी रेलगाड़ी, क्या है तीन साल की बच्ची का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों ललितपुर से भोपाल तक नॉनस्टॉप दौड़ी रेलगाड़ी, क्या है तीन साल की बच्ची का मामला
Mon, 26 Oct 2020 09:13 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब किसी अपहरणकर्ता को पकड़ने और अगवा बच्ची को छुड़ाने के लिए ट्रेन को नॉनस्टॉप दौड़ाया गया है। इस दौरान ट्रेन को कहीं पर भी नहीं रोका गया। ट्रेन ललितपुर से चली और सीधे भोपाल स्टेशन जाकर रुकी। इसके बाद अपहरणकर्ता को दबोचा गया और बच्ची को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है, जहां रेलवे स्टेशन से एक तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर भोपाल जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में सवार हो गया। परिजन बच्ची को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। तब उन्हें अपहरणकर्ता दिखाई दिया जो बच्ची को लेकर ट्रेन में सवार हो रहा था। जब तक आरपीएफ कुछ कर पाती। अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर निकल चुका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपराधियों ने पुलिस पर किया था चाकू से हमला, अब गिरफ्तार कर बीच सड़क कराई उठक-बैठक
मामले की जानकारी झांसी में आरपीएफ के इंस्पेक्टर को दी गई। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी भोपाल के ऑपरेटिंग कंट्रोल को दी। इंस्पेक्टर द्वारा अनुरोध किया गया कि ट्रेन को ललितपुर से लेकर भोपाल के बीच किसी भी स्टेशन पर नहीं रोका जाए।
इसके बाद ऑपरेटिंग कंट्रोल ने ट्रेन को ललितपुर से लेकर भोपाल तक बिना रोके नॉनस्टॉप दौड़ाया। ट्रेन को बिना किसी स्टेशन पर रोके हुए चलाने से अपहरणकर्ता को बीच के किसी स्टेशन पर उतरने का मौका नहीं मिला। वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता को दबोचने के लिए ट्रेन का इंतजार हो रहा था।
जैसे ही ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रुकी, पुलिस की टीम ने अपहरणकर्ता को एक बोगी से पकड़ लिया। अपहरणकर्ता के पास से बच्ची को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
