{"_id":"5f9199a68ebc3e9b874edd5c","slug":"indore-criminals-attacked-the-police-with-knives-now-arrested-and-sit-ups-banganga-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अपराधियों ने पुलिस पर किया था चाकू से हमला, अब गिरफ्तार कर बीच सड़क कराई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अपराधियों ने पुलिस पर किया था चाकू से हमला, अब गिरफ्तार कर बीच सड़क कराई उठक-बैठक
Thu, 22 Oct 2020 08:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसका मतलब साफ है कि राज्य में अपराधियों के लिए पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली थी, जब इन बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
दरअसल, मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल का था, जहां सूचना मिलने पर दो बदमाशों को पुलिस ने गांजा पीते हुए चाकुओं सहित पकड़ा था। इसके बाद बदमाशों ने मौका पाकर पुलिस पर हमला कर दिया था। मगर पुलिस अब इन बदमाशों को सबक सिखा रही है। दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अब इन्हीं बदमाशों को पकड़कर भरी सड़क पर उठक-बैठक कराई है।
विज्ञापन
अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात को बाणगंगा के नरवल सहित उन क्षेत्रों में उनका जुलूस भी निकाला, जहां दोनों बदमाशों बोलबाला था। बता दें कि 18 अक्तूबर को पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा था। इन अपराधियों में विशाल मराठा (नायकवाड) और राजेश जगताप शामिल थे, जिसने पुलिसकर्मी सुरेंद्र गुर्जर की कमर में चाकू से हमला किया था।
विज्ञापन
