फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   PWD Minister conducts surprise inspection of bypass construction, superintendent engineer suspended

Khargone News: बाईपास निर्माण में लापरवाही, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण; अधीक्षण यंत्री निलंबित

Wed, 26 Nov 2025 09:52 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2025 09:52 PM IST
सार

MP: निर्माण सामग्री के सैंपल लेने के दौरान यह भी सामने आया कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप बैग उपलब्ध नहीं थे। मंत्री सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
PWD Minister conducts surprise inspection of bypass construction, superintendent engineer suspended
मंत्री राकेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-347 के खरगोन बायपास में गंभीर खामियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार शाम साइट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई तकनीकी गड़बड़ियां और गुणवत्ता में लापरवाही पाई गई, जिस पर मंत्री ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बी.पी. बोरासी, इंदौर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, भवन विभाग के मुख्य अभियंता सुरेंद्र राव गौरखेड़े और अधीक्षण यंत्री मयंक शुक्ला मौजूद थे। माप परीक्षण में चार स्थानों पर डीबीएम की मोटाई मानक के अनुरूप तो मिली, लेकिन कॉम्पैक्शन असंतोषजनक पाया गया। वहीं शोल्डर में प्रयुक्त पत्थर भी निर्धारित 50 मिमी आकार से बड़ा होने की वजह से गुणवत्ताहीन निर्माण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कॉलेज के सामने हुआ हादसा, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम; पुलिस पहुंची

सैंपलिंग के दौरान यह भी सामने आया कि निर्माण सामग्री के परीक्षण हेतु निर्धारित मानक बैग उपलब्ध ही नहीं थे। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल एक्शन लिया। खरगोन प्रयोगशाला के प्रभारी अधीक्षण यंत्री विजय सिंह पवार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित उपयंत्री पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सुपरविजन में कमी मिलने पर सुपरविजन कंसल्टेंट पर भी कार्रवाई तय की गई है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed