फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP News Income tax raid on four firms of Khargone possibility of big tax evasion being caught

MP News: खरगोन की चार फर्म पर इनकम टैक्स का छापा, बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की आशंका

Wed, 29 May 2024 12:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 May 2024 12:14 PM IST
सार

खरगोन की चार फर्मों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। बुधवार सुबह से चल रही कार्रवाई में बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की आशंका है।

विज्ञापन
MP News Income tax raid on four firms of Khargone possibility of big tax evasion being caught
इनकम टैक्स अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। बुधवार सुबह से नगर के चार स्थानों पर शुरू हुई आईटी विभाग की यह रेड अब तक जारी है। यहां के श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटर प्राइजेस, राधाकृष्ण माथुरालाल दाल मिल सहित आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज पर आयकर अधिकारियों की छापेमार कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित महाराष्ट्र के 15 से अधिक वाहनों में पुलिस कर्मियों के साथ मरीब 30 से अधिक आयकर अधिकारी कर्मचारी सुबह से ही नगर में पहुंचे थे और तब से ही यह कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


खरगोन में बुधवार सुबह से ही चार स्थानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापामार कार्रवाई जारी है। शहर के श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण माथुरालाल दाल मिल सहित आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज पर आयकर विभाग पर छापेमार कार्रवाई जारी है। चारों स्थानों पर आयकर अधिकारियों कि टीम दस्तावेज खंगाल रही है, जिसमें बड़ी राशि की कर चोरी की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सुबह से आई आयकर विभाग की टीम अब फर्म के घरों पर भी पहुंच गई है। आयकर विभाग की रेड से खरगोन के व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित महाराष्ट्र के 15 से अधिक वाहनों में पुलिस कर्मियों के साथ करीब 30 से अधिक आयकर अधिकारी कर्मचारी एक साथ चार फर्मों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सुबह से चल रही इस कार्रवाई में बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चारों फर्मों पर बुधवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई अब तक लगातार जारी है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि देर शाम या रात तक यह कार्रवाई इसी तरह चलेगी। फिलहाल, कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने या कैमरे के सामने बातचीत करने को तैयार नहीं है। हालांकि, आयकर चोरी से जुड़ी इस कार्रवाई से खरगोन सहित आसपास के निमाड़ अंचल में हड़कंप मच हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed