फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP News: Bus of BJP workers going to Bhopal for Mahakumbh collides with a parked truck, 39 injured

MP News: कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 39 घायल

Mon, 25 Sep 2023 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:44 PM IST
सार

खरगोन जिले की भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल कार्यकर्ता महाकुंभ में जा रही बस का देर रात कसरावद के पास ग्राम शारदा में एक्सीडेंट हो गया। बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
MP News: Bus of BJP workers going to Bhopal for Mahakumbh collides with a parked truck, 39 injured
खरगोन से भोपाल जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना के चलते बस में बैठे सभी 40 में से 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय खरगोन ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी उपचाररत हैं। वहीं एक गंभीर घायल को इंदौर भी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस की लाइट ठीक तरह से कम नहीं कर रही थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। इसके चलते प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता रविवार देर रात ही भोपाल के लिए रवाना हो चुके थे। इस दौरान खरगोन जिले की भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल कार्यकर्ता महाकुंभ में जा रही बस का देर रात कसरावद के पास ग्राम शारदा में एक्सीडेंट हो गया। बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से खरगोन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


घायलों में तीन गंभीर घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक को इंदौर रेफर किया गया है। हालांकि फिलहाल सभी कार्यकर्ताओं की स्थिति स्थिर है, लेकिन दुर्घटना के चलते इनमें से कोई भी कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना नहीं हो सका। दुर्घटना के बाद से ही मौके पर पहुंची कसरावद पुलिस फिलहाल दुर्घटना स्थल की जांच कर रही है। इधर बस में बैठे खरगोन जिले के रायसगर के भाजपा कार्यकर्ता ज्ञान सिंह मेहता ने बताया कि हम लोग भोपाल प्रधानमंत्री महाकुंभ में जा रहे थे। इस दौरान हमारी गाड़ी का कसरावद के पास गोपालपुरा में एक्सीडेंट हो गया। वहां एक ट्रक खड़ा था, हमारी गाड़ी की लाइट कम होने के चलते ड्राइवर ने ट्रक को टक्कर मार दी। उसमें हमारी 39 सवारी में से सभी को लगा है। बस में राई सागर, खापर, जामली और रुपगड़ इन चारों गावों के लोग बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed