फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Election 2023: Hamas Entered In To Political Discourse As Congress Candidates' Daughter Appealed maun

MP Election 2023: चुनाव में अब हुई हमास की एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी के 'मौन' पर गरमाई सियासत

Wed, 01 Nov 2023 06:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Nov 2023 06:28 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में आतंकी संगठन हमास की इंट्री हो गई है। खरगोन से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी रवि जोशी की बेटी ने गाजा पट्टी में मारे गए बच्चों के लिए मौन रखवाया। इस पर सियासत गरमा गई है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Hamas Entered In To Political Discourse As Congress Candidates' Daughter Appealed maun
खरगोन विधायक रवि जोशी का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी रवि जोशी ने पिछले साल रामनवमी पर हुए दंगों की जांच कराने की बात कहकर सियासत को गरमा दिया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने उन्हें घेरने की कोशिश की है। वहीं, इससे आगे बढ़कर रवि जोशी की बेटी शुभि जोशी ने गाजा पट्टी में इस्राइल के हमलों से मारे गए लोगों को 'शहीद' कहा और उनके लिए मौन भी रखवाया। इसे लेकर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हमास के आतंकियों को श्रद्धांजलि दे रही है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में दिख रही है। 

विज्ञापन


रवि जोशी के बयान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, भाजपा गाजा पट्टी में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट के मौन को लेकर भी हमलावर हो गई है। दरअसल, रवि जोशी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह खसखस वाड़ी क्षेत्र में एक सभा के दौरान बोलते दिख रहे हैं कि तीन दिसंबर को मतगणना होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उसके बाद सबसे पहले पिछले साल रामनवमी पर हुए दंगों की जांच के आदेश दिए जाएंगे। दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य वायरल वीडियो में एक महिला जिन्हें कांग्रेस प्रत्याशी की पुत्री शुभि जोशी बताया जा रहा है, वह गाजा पट्टी की मौतों पर दो मिनट का मौन रखने की अपील करते हुए सुनाई दे रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही वोट की राजनीति की वजह से आतंकवाद का समर्थन किया है। यह सब दूर दिखने लगा है। केरल की घटना में हमास के कमांडर ने वर्चुअल बयान दिया कि अगला हमला हिंदुत्व पर होगा। हम डरने वाले नहीं है। खरगोन के कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी की बेटी ने अल्पसंख्यक लोगों के साथ फिलिस्तीन और हमास के मारे गए लोगों को मौन श्रद्धांजलि दी। बयान भी दिया कि हम फिलिस्तीन और हमास का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

 


चुनाव आयोग से कर रहे हैं शिकायत 
भाजपा ने इन बयानों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि खरगोन के कांग्रेस प्रत्याशी एक वर्ग विशेष की बैठक में जाते हैं। वहां खुलेआम कहते हैं कि हमारी सरकार बनी तो हम खरगोन दंगों की जांच कराएंगे। उनकी बेटी का भी एक वीडियो सामने आया है। वह हमास के आतंकियों के समर्थन में दो मिनट का मौन रखवा रही हैं। खरगोन में फिलिस्तीन कहां से आ गया? अगर रखना ही था तो मणिपुर से लेकर तमाम घटनाओं पर मौन रखवाते। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हम इन वीडियो की चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। 



प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को देना चाहिए जवाब 
भाजपा के हमलों को देखते हुए कांग्रेस भी बैकफुट पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा के लोग गोडसे को मानते हैं। उनकी सोच महात्मा गांधी के सीने पर गोली मारने वाली है। अब अगर मासूम बच्चों की मौत पर शोक के लिए कोई दो मिनट का मौन रखता है, तो इसे गलत कहते हैं। ये बताइए कि मरते हुए हजारों बच्चे किसी भी देश के हों, उनके लिए कोई दो मिनट का मौन रखता है, तो यह कोई अन्याय है?देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। मासूम बच्चे मर रहे हैं, निहत्थे लोग मर रहे हैं, और उसके लिए मौन रखना कोई पाप नहीं है। यह इनका प्रोपेगेंडा है। पूरी दुनिया के अंदर लोग अमन-चैन, शांति चाहते हैं। निहत्थे और मासूम लोग जो मर रहे हैं। उनके लिए सारे लोग मौन रहकर श्रद्धांजलि देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed