फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone Anganwadi workers opened front over removal of fellow worker from post memorandum in name of CM

Khargone: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साथी कार्यकर्ता को पद से हटाए जाने को लेकर खोला मोर्चा, सीएम के नाम ज्ञापन

Mon, 10 Jun 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साथी कार्यकर्ता को पद से हटाए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन
Khargone Anganwadi workers opened front over removal of fellow worker from post memorandum in name of CM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजालाआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं

विस्तार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने साथी को पद से हटा दिए जाने के चलते मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उनकी साथी कार्यकर्ता को बगैर किसी सूचना के गलत रूप से पद से हटाया गया है। वहीं, इसको लेकर परियोजना अधिकारी ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे हैं और जिस दिन की यह घटना है, उस दिन पद से हटाई गई कार्यकर्ता एनआरसी केंद्र में बच्चों को भर्ती करने गई हुई थीं। इसके बावजूद गलत तरीके से पंचनामा बनाकर उन्हें हटाया गया है।

विज्ञापन


खरगोन के बड़वाह ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सोमवार दोपहर जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंची थी। उनकी मांग थी कि यहां के पहाड़ी इलाके देवगढ़ की एक आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अनीता वर्मा को बीते दिनों बगैर किसी नोटिस के हटा दिया गया था। जबकि वे पिछले 22 वर्षों से वहां पदस्थ थीं। यही नहीं, पंचनामे वाले दिन अनीता फील्ड में बच्चों को एनआरसी केंद्र में भर्ती करने का काम कर रही थीं। इस बीच परियोजना अधिकारी ने पंचनामा बनाकर महिला कर्मी को निलंबित कर दिया, जिसके बाद नाराज महिला कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है और अपने साथी कार्यकर्ता को पुनः पदस्थ करने की मांग कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें पहाड़ी इलाके में जाने के अलावा फील्ड में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में इस घटना से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


अधिकारी से पूछा तो उनके पास नहीं था कोई जवाब
वहीं, पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता वर्मा ने बताया कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि उन्हें किस बात के लिए नोटिस दिया गया है और जिस दिन की घटना है, उस दिन वे बच्चों को एनआरसी केंद्र में भर्ती करने गई थीं, जिसकी सूचना भी उन्होंने दी थी। उनका पंचनामा भी उनके सेंटर पर नहीं बनाया गया है। जब अधिकारी से उन्होंने पूछा, तब उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं था और उनका क्षेत्र पहाड़ी एरिया में है। जहां वे एक महिला होकर इतनी दूर काम करती हैं और उन्हें 22 साल हो गए नौकरी करते हुए, इसलिए वे अब भी काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी ने बगैर किसी सूचना के हटाया
इधर, कलेक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश संयुक्त महामंत्री आशा अमोदे ने बताया कि हमारी एक साथी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक कर दिया गया है, जिन्हें वापस पद पर लिया जाए, इसको लेकर हम कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए हैं, जिस दिन यह घटना हुई थी, वह कार्यकर्ता एनआरसी केंद्र पर गई हुई थी, और उन्हें बगैर किसी सूचना के हटाया गया है।


जब हमने मालूम किया तो कहा कि सुपरवाइजर ने कहा है और परियोजना अधिकारी ने घर बैठकर या कहीं और बैठकर पंचनामा बना दिया। जबकि अगर कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रही हैं, तो उनकी सराहना करना चाहिए था। वहीं, जिस जगह नेटवर्क नहीं रहता, वहां भी कार्यकर्ताएं काम कर रही हैं, फिर भी उन्हें परियोजना अधिकारी धमकी देते हैं, काम से निकालने की तो यह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed