फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   young man died and three were injured when lightning struck a Ganesh pandal during storm

Khandwa News: बारिश-आंधी के बीच गणेश पंडाल पर गिरी बिजली, चपेट में आने से युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 29 Aug 2025 08:52 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के ग्राम खरखड़ी में गणेश पंडाल पर बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन किशोर घायल हुए। घायलों का इलाज सीएचसी पंधाना में जारी है। हादसा तेज बारिश और आंधी के बीच हुआ, जिससे क्षेत्र की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
young man died and three were injured when lightning struck a Ganesh pandal during storm
बिजली गिरने से घायल किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार

खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में तीन और युवक घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। दरअसल तेज बारिश और हवा-आंधी के बीच एक गणेश पंडाल पर अचानक बिजली गिर गई थी। इसकी चपेट में आने से पंडाल में मौजूद ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए। यही नहीं, इस बारिश और हवा आंधी से क्षेत्र के किसानों की फसलें भी तबाह हो गईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  IAS अफसरों को देना होगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी विवरण, नहीं दी जानकारी तो अटक जाएगा प्रमोशन
विज्ञापन


खंडवा में बीती रात आंधी के साथ ही भारी बारिश से जनहानि के साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। यहां बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत के साथ ही तीन युवक घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में किया जा रहा है। दरअसल घटना खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरखड़ी की बताई जा रही है। जहां गुरुवार देर रात को गांव के गणेश पंडाल में कुछ भक्त मौजूद थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते यहां मौसम आंधी और बिजली की कड़कड़ाहट और बादलों की गड़गड़ाहट में बदल गया। इस दौरान अचानक बिजली गणेश पंडाल पर ही गिर गई। इससे यहां मौजूद एक युवक सुरेश पिता रूप सिंह बासरे निवासी खरखड़ी उसकी चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकाल के शृंगार में किस नियम का हो रहा उल्लंघन? बन रहा क्षरण की वजह, भांग की नई व्यवस्था लागू

मृतक के साथ तीन और युवक और भी पंडाल में मौजूद थे, जिनमें बादल पिता मुन्ना (15), बिसेन पिता चमन (16) और बिसेन पिता कैलाश (18, सभी निवासी खरखड़ी भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पंधाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर घायल युवक बिशन ने बताया कि गुरुवार रात को गणेशजी की आरती करने के बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए थे। फिर एक दम से मौसम बदला तो हम गणेश पंडाल को ढांकने के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान अचानक से बिजली गिरी और हम अचेत हो गए। अस्पताल में हमें होश आया। इस मामले में पुलिस ने मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृग कायम कर जांच की जा रही है।

गणेश पंडाल पर बिजली गिरने से हुई युवक की मौत, 3 घायल

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed